1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia Cup 2018: आज से हो रहा है आगाज, जानें कब, कहां और कैसे देख सकेंगे LIVE मुकाबला

एशिया कप 2018 का पहला मुकाबला 15 सितम्बर को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जाना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 15 Sep 2018, 1:53 PM IST

ASIA CUP

Asia Cup 2018: आज से हो रहा है आगाज, जानें कब, कहां और कैसे देख सकेंगे LIVE मुकाबला

नई दिल्ली। एशिया के सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट एशिया कप की शुरुआत यहां शनिवार से श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच होने वाले मैच से हो रही है। पहला मुकाबला ग्रुप बी की टीमों में होना है, इस ग्रुप में बांग्लादेश और श्रीलंका के अलावा अफगानिस्तान की टीम भी है। ग्रुप 'ए' में भारत और पाकिस्तान के साथ तीसरी टीम हांग-कांग है। पहले मुकाबले से पहले आइए आपको बताते हैं कि आप यह मैच कहां देख सकते हैं और यह मैच किस समय से शुरू होगा।


किस समय और कहां खेला जाएगा मुकाबला-
यह मैच संयुक्त अरब अमीरात के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। यह मुकाबला आज 15 सितम्बर को भारतीय समयनुसार शाम 5 बजे से होगा।दुबई के समयनुसार यह मुकाबला शाम 3:30 बजे शुरू होगा। दिन के समय यहां का तापमान 41 डिग्री रहेगा वहीं रात में तापमान 30 डिग्री के करीब रहने का नुमान है। दिन में धूप रहेगी, मौसम साफ़ रहेगा और बारिश की सम्भावना नहीं है।


यहां देख सकते हैं मैच-
इस मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके साथ ही भारत के सभी मैच बिना पैसे खर्च किए दूरदर्शन और दूरदर्शन स्पोर्ट्स पर देखें जा सकते हैं। यह मैच ऑनलाइन हॉटस्टार पर भी देखा जा सकता है। इसके साथ ही एशिया कप की पूरी कवरेज के लिए आप पत्रिका पर बने रहें।


बांग्लादेश-श्रीलंका मैच प्रीव्यू-
पहले मैच में बांग्लादेश का सामना श्रीलंका से होना है। दोनों टीमें अपने मुख्य खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही हैं।बांग्लादेश के तीन खिलाड़ी तमीम इकबाल, नजमुल हुसैन और शाकिब अल हसन चोटिल है। श्रीलंका में दानुष्का गुणाथिलका और दिनेश चांडीमल टीम से बाहर हैं। हालांकि तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की वापसी हुई है। श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच एक नई प्रतिद्वंदिता की शुरुआत हुई है। दोनों टीमों के बीच पिछले मुकाबले में नागिन डांस जमकर देखने को मिला था। इस मैच में भी दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।