सितबंर में होना था टूर्नामेंट
बता दें कि इस टूर्नामेंट को सितंबर 2020 में होना था, जिसे कोरोना के कारण बाद में जून 2021 में कराने का फैसला किया गया था। हालांकि कोरोना की रफ्तार को देखते हुए इस टूर्नामेंट पर फिर असर पड़ा है। उम्मीद की जा रही है कि इसे अब अगले साल कराया जाएगा। एशिया क्रिकेट परिषद की ओर से इस बारे में आधिकारिक बयान आना बाकी है।