3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia Cup 2022 में हांगकांग के लिए खेलेंगे भारतीय मूल के 4 खिलाड़ी, टीम इंडिया को आज मिलेगी टक्कर!

हांगकांग की टीम भी अब एशिया कप 2022 में अपना जलवा दिखाएगी। भारत और पाकिस्तान के साथ इस टीम का मुकाबला होगा। सबसे बात ये हैं कि हांगकांग की टीम में ज्यादातर खिलाड़ी भारत और पाकिस्तान मूल के हैं। आइए इस टीम में मौजूद ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 31 Aug 2022, 1:55 PM IST

asia cup 2022 four players of hongkong origin in india play for them

हांगकांग की टीम

27 अगस्त से एशिया कप का आयोजन होगा। हांगकांग क्रिकेट टीम ने इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर लिया है। हांगकांग की टीम भारत और पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में है। आपको ये जानकार हैरानी होगी कि हांगकांग की टीम में इस बार कोई भी खिलाड़ी उस देश का नहीं होगा। यानी की उनका मूल अलग होगा। हांगकांग ने 17 सदस्यीय टीम का चयन एशिया कप के लिए किया है। इसमें 12 खिलाड़ी पाकिस्तान मूल के हैं। इसका मतलब साफ है कि पाकिस्तान को इस बार कड़ी चुनौती उनके ही खिलाड़ियों से मिलेगी। इसके अलावा 4 खिलाड़ी भारतीय मूल के हैं। एक खिलाड़ी इस टीम में ब्रिटिश मूल का भी है। कुल मिलाकर देखा जाए तो भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी इस बार हांगकांग के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। आइए आपको बताते हैं कि भारतीय मूल के चार खिलाड़ी इस टीम में कौन है।

1) किंचित शाह

शाह बहुत ही शानदार बल्लेबाज हैं। उन्हें भी इस बार हांगकांग की टीम में रखा गया है। शाह बहुत अच्छे विकेटकीप भी है। किंचित का जन्म 9 दिसंबर, 1995 को मुंबई में हुआ था। बाद में वो हांगकांग जाकर रहने लगे थे और वहां की सदस्यता ले ली। इस बार वो एशिया कप में भारतीय टीम के खिलाफ 31 अगस्त को खेलते हुए नजर आएंगे। अभी तक वो 10 वनडे और 43 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।



2) धनंजय रॉय


रॉय भी भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं। उनका जन्म 10 मार्च, 2002 को हांगकांग में हुआ था लेकिन उनके माता-पिता का मूल भारत से ही है। इस बार वो एशिया कप में खेलते हुए नजर आएंगे। धनंजय रॉय एक तेज गेंदबाज के रूप में टीम में नजर आएंगे। हालांकि अभी तक उनका इंटरनेशनल डेब्यू नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022 में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले विराट कोहली ने बाबर आजम से की मुलाकात



3) आयुष शुक्ला


ये खिलाड़ी भी भारतीय मूल का है। शुक्ला भी एक गेंदबाज के तौर पर हांगकांग टीम में इस बार शामिल किए गए है। अभी तक वो 5 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। उन्होंने इन मैचों में पांच विकेट लिए है। टी-20 में बहुत ही अच्छी गेंदबाजी वो करते हैं। उनकी इकॉनमी बहुत ही कम रहती है। एशिया कप में इस बार अन्य टीमों को उनसे सतर्क रहना पड़ेगा।



4) अहान त्रिवेदी

इस भारतीय मूल के खिलाड़ी का अभी तक इंटरनेशनल डेब्यू नहींं हुआ है। एशिया कप में उन्हें एक ऑलराउंड के रूप में रखा गया है। इस बार उनका डेब्यू हो सकता है। घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन बहुत ही शानदार अभी तक रहा है। अपने खास प्रदर्शन से ही इस बार उन्होंने इंटरनेशनल टीम में जगह बनाई है।

यह भी पढ़ें-Asia Cup 2022 नेट्स में विराट कोहली ने लगाए धुआंधार छक्के