3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia Cup 2022: नेट्स में विराट कोहली ने लगाए धुआंधार छक्के, खास वीडियो हुआ वायरल

कुछ ही दिन बाद एशिया कप की शुरूआत होगी। सभी की नजरें विराट कोहली के ऊपर टिकी है। इस बार वो रन बनाएंगे या नहीं ये सबसे बड़ा सवाल है। नैट प्रैक्टिस में विराट कोहली ने इस बार खूब पसीना बहाया और लंबे-लंबे सिक्स लगाए। ये वीडियो देखकर आप भी कहेंगे कि अब कोहली फॉर्म में आ जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 25 Aug 2022, 3:06 PM IST

Asia Cup 2022 virat kohli hits massive six in nets ind vs pak match

कोहली का नया अंदाज

एशिया कप 2022 की शुरूआत 27 अगस्त से होगी। सभी की नजरें विराट कोहली के ऊपर टिकी है। विराट पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। कई दिग्गज उनकी आलोचना कर चुके हैं। विराट के पास एशिया कप में फॉर्म में वापसी का सबसे अच्छा मौका होगा। भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ होगा। आप सभी को पता है कि विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ बहुत रन बनाए है। पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी विराट कोहली हैं। पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की हार हो गई थी लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ विराट ने शानदार पारी खेली थी। खैर पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले अब एक वीडियो वायरल हो रहा है। पाकिस्तानी खेमा विराट कोहली का ये वीडियो देखकर डर जरूर जाएगा।

विराट कोहली के बदले तेवर

अगर आप विराट के इस वीडियो के देखेंगे तो आपको लगेगा की पुराना कोहली लौट आया है। नैट पर विराट कोहली ने इस बार जबरदस्त प्रैक्टिस की। इस दौरान युजवेंद्र चहल और रवींद्र जडेजा की गेंदों पर लंबे-लंबे सिक्स भी लगाए। विराट के तेवर प्रैक्टिस के दौरान एकदम ही अलग लगे। ऐसा लग रहा है कि विराट ने अपने तेवर बदल दिए है और वो एशिया कप में जरूर धमाल मचाएंगे।



एशिया कप के लिए भारत की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा , आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान

रिजर्व खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और दीपक चाहर

विराट कोहली अगर फॉर्म में आ जाएंगे तो फिर टीम इंडिया का एशिया कप जीतना निश्चित है। पिछले तीन साल से विराट ने एक भी शतक नहीं बनाया है। हालांकि रिकॉर्ड्स के मामले में वो अभी भी टॉप पर ही नजर आ रहे हैं। एशिया कप में भी विराट का जलवा हमेशा रहा है। उनके रिकॉर्ड्स बहुत ही शानदार रहे हैं। इस बार भी फैंस उनसे कुछ ऐसी ही उम्मीद कर रहे हैं।