
Team India
IND vs SL: एशिया कप 2022 में रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है बीते रात एक ऐसा ही मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच देखने को मिला। दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, दुबई की पिच पर सांस थाम देने वाले इस मैच का परिणाम, दोनों पारियां खत्म होने से पहले मात्र 1 गेंद पहले आया। जब पाकिस्तान ने भारत को रोमांचक तरीके से 5 विकेट से हरा दिया। इस हार के बाबजूद टीम इंडिया की एशिया कप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद अभी भी बरकरार है और कल सुपर 4 के तीसरे मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से होगा। अगर टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करनी है तो इन तीन बातों का विशेष तौर पर खयाल रखना होगा
1) हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन:
कल भारत को पाकिस्तान के हाथों इस वजह से भी हार झेलनी पड़ी थी की ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। इस मुकाबले में पांड्या ने 4 ओवर में 44 रन लुटाए और मात्र एक विकेट लिया। जबकि बल्लेबाजी में वह खाता भी नहीं खोल पाए, इससे पहले जब टीम इंडिया ने पाकिस्तान को एशिया कप के दूसरे मुकाबले में 5 विकेट से हराया था तो इस जीत में हार्दिक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने गेंदबाजी में ना सिर्फ 25 रन देकर तीन विकेट निकाले बल्कि बल्लेबाजी में भी दम दिखाया और 17 गेंदों में 33 रनों की तूफानी पारी खेल भारत को जीत दिलाई थी। अगर कल टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करनी है तो हार्दिक पांड्या को अच्छा प्रदर्शन करना होगा
2) रवि अश्विन को खिलाना:
श्रीलंका की टीम में ज्यादातर लेफ्ट हैंड बल्लेबाज हैं भानुका राजपक्षे, पथुम निशंका आदि और ये दोनों टॉप ऑर्डर में श्रीलंका की रीढ़ माने जाते हैं। लंकाई टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को रवि आश्विन परेशानी में डाल सकते हैं क्योंकि वह एक ऑफ ब्रेक बॉलर हैं और उनके पास गेंदों में काफी विविधता है। वहीं आश्विन के श्रीलंका के खिलाफ पिछले 9 मुकाबले देखेंगे तो उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ पिछले 9 मुकाबलों में 13 विकेट निकाले हैं इस दौरान उनकी इकोनामी 4.91 की रही है।
यह भी पढ़ें: आकाश चोपड़ा से लेकर हर्षा भोगले तक...ये है 5 सबसे महंगे भारतीय क्रिकेट कमेंटेटर
3) तेज गेंदबाजी द्वारा विकेट निकालना:
कल पाकिस्तान के हाथों भारत को हार झेलने की एक बड़ी वजह रही कि पेस बैटरी ने उम्मीद के मुताबिक विकेट नहीं निकाले। हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप ने कुल 3 विकेट निकाले। जबकि इससे पहले लीग के दूसरे मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था तो इन तीनों ने मिलकर को 9 विकेट निकाले थे। अगर ऐसे ही प्रदर्शन को टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ तो दोहराने में कामयाब रहती है तो जरूर भारत को जीत नसीब होगी।
यह भी पढ़ें: BCCI के टाइटल स्पॉन्सर से पेटीएम की हुई छुट्टी, इस बड़ी कंपनी को मिला मौका
Updated on:
05 Sept 2022 08:06 pm
Published on:
05 Sept 2022 08:00 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
