
Asia Cup 2022
एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर 4 में रोमांचक मुकाबला खेला गया। अंतिम ओवर तक गए इस मैच में पाकिस्तान ने जीत हासिल की। एशिया कप में आठ साल बाद पाकिस्तान को भारत के ऊपर जीत मिली है। पाकिस्तान के लिए ये जीत शानदार रही। बल्लेबाजों ने खूब संघर्ष इस मैच में दिखाया। भारतीय टीम भी निराश होगी क्योंकि कुछ मौके टीम ने गंवाए। अगर ये मौके बन जाते तो शायद भारत ये मैच आसानी से जीत जाता। भारतीय टीम के लिए भी को प्लस प्वाइंट्स यहां पर नजर आए और पाकिस्तान के लिए भी। अब फाइनल की कहानी आगे मजेदार हो गई है। भारत को अपने अगले दोनों मुकाबले जीतने होंगे। खैर हम आपको इस मैच की पांच बड़ी बातें बताते हैं।
1) दीपक हुडा का लकी चार्म नहीं आया काम
प्लेइंग इलेवन में इस बार दीपक हुडा को भी खिलाया गया था। रवींद्र जडेजा इंजरी की वजह से बाहर गए है और इसका फायदा हुडा को मिला। हुडा को लेकर जब ऐलान हुआ तब सभी कह दिया कि ये मैच भारत जीत जाएगा। आपको बता दें हुडा ने भारत के लिए इस मैच से पहले 17 मुकाबले खेले थे और भारत को उन सभी में जीत हासिल हुई है। ये पहला मौका है जब दीपक प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं और टीम इंडिया मैच हारी है।
2) विराट कोहली की वापसी
कोहली इस बार शानदार लय में लगे। हांगकांग के खिलाफ भी उन्होंने अधर्शतक लगाया था लेकिन कॉन्फिडेंट वो नहीं लगे। पाकिस्तान के खिलाफ 44 गेदों में 60 रनों की जबरदस्त पारी खेली। इस बार उन्हें देखकर लगा कि पुराना कोहली लौट आया है। कोहली अब एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए है। विराट कोहली का फॉर्म में आना टीम इंडिया के बहुत अच्छी बात है।
यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022: विराट कोहली ने टूर्नामेंट में दूसरा अर्धशतक जमाया
3) मोहम्मद रिजवान और नवाज की अच्छी पारी
बाबर आजम और फखर जमां जल्दी आउट हो गए थे। इसके बाद रिजवान और नवाज ने 73 रनों की साझेदारी कर मैच बनाया। खासतौर पर नवाज ने 20 गेंदों में 42 रनों की जबरदस्त पारी खेली। यहीं से मैच पलट गया था। रिजवान ने भी 71 रनों की जबरदस्त पारी खेली। रिजलान एक छोर से लगातार रन बना रहे थे और इसका फायदा टीम को मिला।
4) 18वें ओवर का गेम
आसिफ अली ने ही पाकिस्तान को अंत में जीत दिलाई। 18 वें ओवर में लगा था कि भारत जीत जाएगा लेकिन अर्शदीप सिंह ने पूरा खेल बिगाड़ दिया। उन्होंने आसिफ अली का बहुत ही आसान कैच छोड़ दिया। ये पाकिस्तान के लिए फायदेमंद रहा। इसके बाद आसिफ ने बड़े शॉट्स खेलकर पाकिस्तान को जीत दिला दी। अर्शदीप ये कैच पकड़ लेते तो फिर भारत को जीत मिल सकती थी।
5) रोहित शर्मा की स्ट्रीक खत्म
रोहित शर्मा का लगातार चल रहा विजयी अभियान खत्म हो गया है। एशिया कप में पहली बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने रोहित की कप्तानी में एशिया कप में 7 मुकाबले खेले और सभी जीते हैं। ये विजयी रथ पाकिस्तान ने रोक दिया है। इसके अलावा पहली बार उनकी कप्तानी में पाकिस्तान के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ा है।
यह भी पढ़ें- IND vs PAK, Super Four, Asia Cup 2022: रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हराया
Published on:
05 Sept 2022 08:32 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
