Asia Cup 2023 : एशिया कप से ठीक पहले कोहली के जिगरी दोस्‍त और दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया के मैनेजमेंट को बड़ी सलाह दी है। उनका मानना है कि विराट कोहली को नंबर-4 पर बल्‍लेबाजी के लिए उतरना चाहिए। कोहली इस पोजीशन के लिए एकदम परफेक्ट हैं।
Asia Cup 2023 : टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 के लिए कड़ा अभ्यास करना शुरू कर दिया है। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ सभी खिलाडि़यों ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 2 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेगी। इससे पहले कोहली के जिगरी दोस्त और दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया के मैनेजमेंट को बड़ी सलाह दी है। उनका कहना है कि विराट कोहली को नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए उतरना चाहिए। कोहली इस पोजीशन के लिए एकदम परफेक्ट हैं। ऐसे में वह मिडिल ऑर्डर को भी सपोर्ट कर पाएंगे।
दरअसल, इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली को लेकर कहा कि उन्हें लगता है कि कोहली नंबर-4 की पोजिशन के लिए बिलकुल परफेक्ट हैं। वह किसी भी जिम्मेदारी को बखूबी निभाने की क्षमता रखते हैं। हालांकि मुझे यह नहीं पता वे इस नंबर पर खेलना पसंद करेंगे या नहीं। लेकिन, टीम के लिए जिम्मेदारी निभाना ही सबसे अहम है। इसलिए आप जो भी जिम्मेदारी मिले, उसे निभाएं।
भारत और पाकिस्तान ट्रॉफी के प्रबल दावेदार
इसके साथ ही डिविलियर्स ने भारत बनाम पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही एशिया कप जीतने के प्रबल दावेदार हैं। हालांकि श्रीलंका भी बड़ी टीमों को परेशान कर सकता है। यहां बता दें कि विराट कोहली पहले भी नंबर-4 की पोजिशन पर 39 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 7 शतक और 8 अर्धशतक के साथ 1767 रन बनाए हैं।
यह भी पढ़ें : गिल का यो-यो टेस्ट में कमाल, कोहली समेत सभी को पीछे छोड़ा, जानें क्या रहे स्कोर
एशिया कप के लिए भारत की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा।
यह भी पढ़ें : World Cup में भारत के लिए इतने शतक जड़ेंगे रोहित शर्मा, बड़ी भविष्यवाणी