28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शुभमन गिल का यो-यो टेस्‍ट में कमाल, कोहली समेत सभी को छोड़ा काफी पीछे, जानें क्‍या रहे स्कोर

Shubman Gill : एशिया कप से पहले टीम इंडिया के खिलाडि़यों ने अलूर में फिटनेस टेस्ट दिया है। इस दौरान दिए गए यो-यो टेस्‍ट में शुभमन गिल टॉप पर रहे हैं। उन्‍होंने 18.7 का स्कोर किया है, जो कि विराट कोहली के 17.2 से 1.5 अधिक है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 26 Aug 2023, 10:42 AM IST

shubman-gill-scores-more-than-virat-kohli-in-yo-yo-test-before-asia-cup-2023.jpg

शुभमन गिल का यो-यो टेस्‍ट में कमाल, कोहली समेत सभी को छोड़ा काफी पीछे, जानें क्‍या रहे स्कोर।

Shubman Gill : एशिया कप से पहले टीम इंडिया के खिलाडि़यों ने अलूर में फिटनेस टेस्ट दिया है। इस दौरान बीसीसीआई की तरफ से सभी खिलाडि़यों का यो-यो टेस्ट किया गया। सबसे पहले स्टार बल्‍लेबाज विराट कोहली ने अपना स्‍कोर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए यो-यो टेस्‍ट पास करने की खुशी जताई तो बीसीसीआई के अधिकारी नाराज हो गए। उन्‍होंने इसे गोपनीय बताते हुए जानकारी साझा करने पर आपत्ति जाहिर की। हालांकि इसके बावजूद खिलाडि़यों के यो यो टेस्‍ट की जानकारी लीक हो गई है। यो यो टेस्‍ट में शुभमन गिल टॉप पर रहे हैं। उन्‍होंने 18.7 का स्कोर किया है, जो कि विराट कोहली के 17.2 से 1.5 अधिक है।


एशिया कप से पहले भारतीय खिलाडि़यों के विभिन्न फिटनेस और मेडिकल टेस्ट किए गए हैं, जिसमें यो-यो टेस्ट भी शामिल है। यो यो में कम से कम 16.5 का स्‍कोर अनिवार्य था और सभी ने इसे पास भी कर लिया है। इस टेस्‍ट में अधिकतर खिलाडि़यों ने 16.5 से 18 के बीच स्कोर किया है। सभी क्रिकेटरों में शुभमन गिल 18.7 के स्‍कोर के साथ शीर्ष पर रहे हैं।

बुमराह, कृष्णा और राहुल ने भी दिया टेस्‍ट

विराट कोहली ने भी यो-यो टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 17.2 का स्‍कोर किया है। वहीं इंजरी से उबरने के बाद जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, केएल राहुल सहित तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने भी यो-यो टेस्ट में हिस्‍सा लिया। बताया जा रहा है कि सभी खिलाडि़यों टेस्ट पास कर लिया है। बता दें कि ये टेस्‍ट फिटनेस कोच शंकर बसु ने शुरू किया था। शुरुआत में इसका कम से कम मानक स्‍कोर 16.1 था, जिसे अब बढ़ाकर 16.5 कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : भारत ने स्‍वीकारा PCB का न्‍योता, BCCI अध्यक्ष और राजीव शुक्ला जाएंगे पाकिस्तान

कोहली के सार्वजनिक करने पर हुआ था विवाद

कोहली ने यो-यो टेस्ट के बाद अपने स्‍कोर को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया था। बताया जाता है कि विराट के ऐसा करने पर बीसीसीआई के अधिकारियों ने नाराजगी व्‍यक्‍त की थी। इसके बाद सभी खिलाड़ियों से अपने यो-यो टेस्ट के स्कोर की जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की बात कही गई। साथ ही कहा गया कि ये गोपनीय जानकारी है और इसका खुलासा करना अनुबंध के खिलाफ है।

यह भी पढ़ें : Asia Cup 2023 पर मंडराया कोरोना का खतरा, टीम में शामिल ये खिलाड़ी हुए पॉजिटिव