क्रिकेट

Asia Cup के वेन्‍यू को लेकर BCCI और PCB के बीच बनी सहमति, पाकिस्तान में खेले जाएंगे मैच

Asia Cup 2023 : एशिया कप 2023 के वेन्‍यू को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद का आखिरकार सुलझता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि बीसीसीआई पीसीबी के हाईब्रिड मॉडल के आधार पर टूर्नामेंट का आयोजन कराने पर राजी हो गया है। हालांकि इसको लेकर अभी तक पुष्टि नहीं हो सकती है।

2 min read
Asia Cup के वेन्‍यू को लेकर BCCI और PCB के बीच बनी सहमति, पाकिस्तान में खेले जाएंगे मैच।

Asia Cup 2023 : एशिया कप 2023 के वेन्‍यू को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद का आखिरकार सुलझता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाईब्रिड मॉडल के आधार पर टूर्नामेंट का आयोजन कराने पर सहमति जता दी है। इस बार एशिया कप वनडे के आधार पर होगा, जिसे भारत में होने वाले वनडे वर्ल्‍ड कप की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि बीसीसीआई की ओर सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टीम इंडिया को पाकिस्‍तान के दौरे पर भेजने से साफ इंकार कर दिया गया था, जिसके बाद पाकिस्‍तान ने हाईब्रिड मॉडल पर टूर्नामेंट का आयोजन कराने विकल्‍प दिया था।


श्रीलंका या यूएई हो सकता है न्‍यूट्रल वेन्‍यू

पाकिस्‍तानी चैनल जियो न्यूज की खबर के मुताबिक, बीसीसीआई ने पीसीबी के हाईब्रिड मॉडल पर एशिया कप का आयोजन कराने पर सहमति दे दी है। मतलब यह कि अब टूर्नामेंट के शुरुआती चार मैच पाकिस्तान की सरजमीं पर खेले जाएंगे। बाकी मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे, जिसमें टीम इंडिया सभी मैच शामिल हैं। हालांकि वह न्यूट्रल वेन्यू कौन सा होगा, इसको लेकर निर्णय नहीं हुआ है। इस दौड़ में श्रीलंका और यूएई शामिल हैं।

एक ही ग्रुप में खेलेंगे भारत-पाकिस्‍तान

कहा जा रहा है कि पाकिस्तान में होने वाले शुरुआती 4 मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में और बाकी मैच न्‍यूट्रल वेन्‍यू पर होंगे। एशिया कप 2023 में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल टीम हिस्‍सा लेंगी। जिन्‍हें दो ग्रुप में बांटा गया है। लीग राउंड के बाद दोनों ग्रुप से टाॅप-2 टीम सुपर-4 में खेलेंगी। इसके बाद टॉप-2 टीमों के बीच फाइनल होगा। भारत-पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है।

यह भी पढ़ें : मुंबई से हार के बाद भावुक हुए क्रुणाल, बोले- मेरी इस गलती की वजह से हारी टीम

इसलिए विवाद नहीं चाहते दोनों बोर्ड

भारतीय सरजमीं पर अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन किया जाएगा। एशिया कप के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर कराने को लेकर पहले पीसीबी ने धमकी दी थी कि पाकिस्‍तान की टीम भी वर्ल्‍ड कप खेलने भारत नहीं आएगी। उसके मैच भी न्यूट्रल वेन्यू पर कराए जाएं। 2025 में पाकिस्तान में ही चैंपियंस ट्रॉफी खेली जाएगी। ऐसे में बीसीसीआई और पीसीबी विवाद खड़ा नहीं करना चाहते।

यह भी पढ़ें : आकाश मधवाल की होगी टीम इंडिया में एंट्री! कप्तान रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान

Published on:
25 May 2023 01:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर