5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2023: आकाश मधवाल को मिलेगा टीम इंडिया में मौका! कप्तान रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान

Rohit Sharma on Akash Madhwal : मुंबई इंडियंस के आकाश मधवाल ने जब से लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम पर कहर बरपाया है, तब से हर किसी की जुबान पर उन्‍हीं के चर्चे हैं। क्रिकेट के कई दिग्गज भी उनसे काफी प्रभावित हुए हैं। वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने तो उनकी गेंदबाजी देख उन्‍हें टीम इंडिया में मौका देने को लेकर बहुत बड़ा संकेत दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 25 May 2023, 12:38 PM IST

rohit-sharma-and-akash-madhwal.jpg

आकाश मधवाल को मिलेगा टीम इंडिया में मौका! कप्तान रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान।

Rohit Sharma on Akash Madhwal : आईपीएल 2023 के पहले हॉफ से दूर रहे मुंबई इंडियंस के आकाश मधवाल ने मौका मिलते ही उसे दोनों हाथों से भुनाया है। अब हर किसी की जुबान पर आकाश की कहर बरपाती यार्कर गेंदों की ही चर्चा है। मधवाल ने महज पांच रन देकर 5 विकेट चटकाते हुए एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस की लखनऊ सुपर जाएंट्स पर 81 रनों की जीत में अहम भूमिका निभाई है। आकाश मधवाल की इस शानदार गेंदबाजी ने जहां क्रिकेट के फैंस को अपना दिवाना बना लिया है। वहीं क्रिकेट के कई दिग्गज भी उनसे काफी प्रभावित हुए हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने तो उनकी गेंदबाजी देख उन्‍हें टीम इंडिया में मौका देने को लेकर बहुत बड़ा संकेत दिया है।


मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी अन्‍य दिग्‍गजों की तरह आकाश मधवाल की गेंदबाजी से बेहद प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा है कि लोगों को हमसे उसकी उम्मीद नहीं होती, जो हम करते हैं और हम इसमें सफल रहे हैं। रोहित ने कहा कि मुंबई इंडियंस के साथ आकाश पिछले साल सहायक गेंदबाज के रूप में टीम से जुड़े थे।

टीम इंडिया में एंट्री को लेकर कही ये बात

रोहति ने आगे कहा कि जोफ्रा आर्चर के जाने के बाद मुझे यकीन था कि आकाश में वह कौशल है, जो हमारे टीम के काम आएगा। पिछले कुछ साल से मैंने बहुत खिलाड़ी देखें हैं, जो मुंबई इंडियंस के बाद टीम इंडिया में शामिल हुए हैं। युवा खिलाड़ियों को टीम का सदस्य बनाने के साथ उन्हें महसूस कराना बहुत आवश्‍यक है। वह टीम में अपनी भूमिका को लेकर स्पष्ट हैं कि उन्‍हें टीम के लिए क्या करना है और आप क्या चाहते हैं?

यह भी पढ़ें : अर्जुन तेंदुलकर की जगह आकाश मधवाल को मिला होता मौका तो...

सभी खिलाड़ियों की तारीफ

रोहित ने आगे सभी खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि एक टीम के हिसाब से हमने फील्डिंग का लुत्‍फ उठाया। सभी खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी भूमिका अच्‍छे से निभाई, जिसे देखकर अच्छा लगा। चेन्नई में हमें एकजुट होने की आवश्‍यकता थी। मुंबई के वानखेड़े में एक-दो अच्छे प्रदर्शन की आवश्‍यकता होती है, लेकिन यहां का माहौल बिलकुल अलग था।

यह भी पढ़ें : मुंबई से हार के बाद भावुक हुए क्रुणाल पांड्या, बोले- मेरी इस गलती की वजह से हारी टीम