ipl 2023 LSG vs MI : आईपीएल 2023 में क्रुणाल पांड्या की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स का सफर खत्म हो गया है। चेन्नई में बुधवार रात खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ को 81 रन के बड़े अंतर से हराया है। इस तरह लगातार दूसरी बार लखनऊ का चैंपियन बनने का सपना एलिमिनेटर मुकाबले में हारकर चकनाचूर हो गया है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 182 रन का स्कोर किया था। इसके जवाब में एलएसजी 16.3 ओवर में महज 101 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। आकाश मधवाल की यार्कर के आगे लखनऊ के बल्लेबाज बेबस नजर आए।मैच हारने के बाद क्रुणाल पांड्या ने बताया कि उनसे चूक कहां हुई?