5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अर्जुन तेंदुलकर की जगह आकाश मधवाल को मिला होता मौका तो आज कुछ और होती MI की कहानी

Akash Madhwal : लखनऊ सुपर जॉयंट्स के खिलाफ एलिमिनेटर में मुंबई की जीत के हीरो आकाश मधवाल रहे, उन्‍होंने 5 रन देकर 5 विकेट हासिल किए हैं। अब हर तरफ सिर्फ उन्‍हीं के चर्चे हैं। आइये आपको भी बताते हैं कौन हैं आकाश मधवाल, जो अर्जुन तेंदुलकर की जगह प्‍लेइंग इलेवन में शामिल होते ही छा गए हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 25 May 2023, 11:00 AM IST

akash-madhwal-record.jpg

अर्जुन तेंदुलकर की जगह आकाश मधवाल को मिला होता मौका तो आज कुछ और होती MI की कहानी।

Akash Madhwal : आईपीएल 2023 में बुधवार रात मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जॉयंट्स के बीच बेहद रोमांचक एलिमिनेटर मैच खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई ने लखनऊ को 81 रन से मात देकर दूसरे क्वालीफायर में जगह बना ली है। जहां उसे गुजरात टाइटंस से भिड़ना होगा और जीतने वाली टीम चेन्‍नई से फाइनल खेलेगी। एलिमिनेटर में मुंबई की जीत के हीरो आकाश मधवाल रहे, 5 रन देकर 5 विकेट लेकर लखनऊ को धूल चटाई है। बता दें कि आकाश मधवाल मौके का इंतजार कर रहे थे और मौका मिलते ही उन्‍होंने उसे दोनों हाथों से भुना लिया है। गौर करने वाली बात ये है कि यह मौका उन्‍हें स्‍टार किड अर्जुन तेंदुलकर के असफल रहने के बाद मिला है।


दरअसल, पहले हॉफ में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा था। यही कारण है कि मुंबई आखिरी लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराने के बाद भी प्‍लेऑफ का टिकट पक्‍का नहीं कर सकी थी और उसे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर गुजरात टाइटंस की जीत पर निर्भर रहना पड़ा था। वहीं अब एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई ने लखनऊ को 81 रन से धोकर जीत की लय बरकरार रखी है। मुंबई की इस जीत के हीरो आकाश मधवाल रहे, जिन्‍होंने 3.3 ओवर की गेंदबाजी में पांच रन देकर 5 विकेट हासिल किए हैं।

अर्जुन के असफल होने पर मिला मौका

खास बात ये है कि आकाश मधवाल को पहले हॉफ में मुंबई इंडियंस की प्‍लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया था। उनके जगह स्‍टार किड अर्जुन तेंदुलकर को मौका दिया गया। जिन्‍होंने 4 मैचों में महज तीन विकेट हासिल किए और 9 से भी ज्‍यादा की इकॉनमी से रन लुटाए। उनके असफल होने के बाद टीम मैनेजमेंट ने आकाश मधवाल को मौका दिया और मधवाल ने इस मौके को भुनाते हुए कामयाबी के झंडे गाड़ दिए हैं।

आईपीएल में मधवान का जबरदस्‍त प्रदर्शन

आईपीएल 2023 में आकाश मधवाल को अब कुल 6 मैचों में खेलने का मौका मिला है। इन 7 मैचों में आकाश ने 13 विकेट चटकाए हैं। इतना ही नहीं उन्‍होंने महज 7.77 की इकॉनमी से ही रन खर्चे हैं। उनका गेंदबाजी औसत भी महज 12.85 का रहा है। इस मामले में वह मार्क वुड के बाद सीजन के दूसरे सफल गेंदबाज हैं। एक ही मैच में पांच विकेट लेने वाले वह मार्क वुड और भुवनेश्‍वर कुमार के बाद तीसरे गेंदबाज भी बन गए हैं।

यह भी पढ़ें : धोनी और जडेजा की लड़ाई में आया ट्विस्ट, जड्डू ने ट्वीट कर दिया मुंहतोड़ जवाब

9 से 5 की नौकरी के साथ करता था प्रैक्टिस

आकाश मधवाल के रूप में अब मुंबई को नया यॉर्कर किंग मिल गया है। वह सटीक और पैरों पर प्रहार करती ऐसी यॉर्कर गेंदें फेंकते हैं, जिनके दिग्‍गज क्रिकेटर भी मुरीद हो गए हैं। आकाश के निजी जीवन की बात करें तो वह रूड़की उत्तराखंड के एक मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं। उन्‍होंने रुड़की से ही सिविल इंजीनियरिंग की है और एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में 9 से 5 बजे तक प्राइवेट नौकरी भी की, लेकिन क्रिकेट नहीं छोड़ा।

2018 में नौकरी छोड़कर ऋषभ पंत के बचपन के कोच के पास पहुंचा आकाश

24 साल तक टेनिस बॉल क्रिकेट खेलने के बाद आकाश 2018 में नौकरी छोड़कर रूड़की की एक क्रिकेट एकेडमी में पहुंचे। जहां अवतार सिंह मिले, जो ऋषभ पंत के बचपन के कोच रह चुके हैं। अवतार ने बताया कि आकाश उत्तराखंड के शहरों में टेनिस बॉल क्रिकेट खेलता था। जब उसे लगा कि अब लेदर बॉल क्रिकेट खेलना है तो वह उनके पास आया। उसने हार्ड बॉल से गेंदबाजी शुरू की और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। अवतार ने बताया कि अब वह उत्तराखंड के लिए तीनों फॉमेंट में खेलता है और वह सीमित ओवर का कप्तान भी है।

यह भी पढ़ें : LSG के खिलाफ पंजा मारने वाले आकाश ने खोला सफलता का राज