6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धोनी-जडेजा की लड़ाई में आया ट्विस्ट, जड्डू ने ट्वीट कर फैंस को दिया मुंहतोड़ जवाब

Ravindra Jadeja Tweet : सीएसके के आईपीएल के फाइनल में पहुंचने से उसके फैंस काफी खुश है तो वहीं ऐसा लगता है कि धोनी और जडेजा के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। इस कारण धोनी के फैंस जडेजा के पीछे पड़े हुए हैं। वहीं, जडेजा भी कहां पीछे रहने वाले हैं। अब उन्‍होंने ट्वीट करते हुए एमएस धोनी के फैंस को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 24 May 2023, 3:43 PM IST

धोनी-जडेजा की लड़ाई में आया ट्विस्ट, जड्डू ने ट्वीट कर फैंस को दिया मुंहतोड़ जवाब।

धोनी-जडेजा की लड़ाई में आया ट्विस्ट, जड्डू ने ट्वीट कर फैंस को दिया मुंहतोड़ जवाब।

Ravindra Jadeja Tweet : चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस को हराकर आईपीएल 2023 के फाइनल में जगह पक्‍की कर ली है। सीएसके जीत से जहां उसके फैंस काफी खुश है तो वहीं ऐसा लगता है कि धोनी और जडेजा के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। इस कारण धोनी के फैंस जडेजा के पीछे पड़े हुए हैं। वहीं, जडेजा भी कहां पीछे रहने वाले हैं। अब उन्‍होंने ट्वीट करते हुए एमएस धोनी के फैंस को मुंहतोड़ जवाब दिया है। बता दें कि दिल्‍ली के खिलाफ मैच में धोनी और जडेजा के बीच आपसी बहस भी हुई थी। उसके बाद जडेजा ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि कर्मा आपके द्वारा किए गए कर्म को जल्दी या देर से वापस देता जरूर है। वहीं, इसे जडेजा की सांसद पत्‍नी रिवाबा ने री-ट्वीट करते हुए लिखा था कि आप अपने खुद के रास्ते को फॉलो करें।


दरअसल, रवींद्र जडेजा आईपीएल 2023 में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन धोनी के फैंस इससे परेशान हैं। जडेजा जब भी बल्‍लेबाजी के लिए उतरते हैं तो एमएस धोनी के फैंस उनके जल्‍द आउट होने बातें कहते हैं, ताकि उनके बाद धोनी क्रीज पर उतर सकें।

इतना ही नहीं जब धोनी और जडेजा साथ बल्लेबाजी करते हैं तो माही के फैंस चाहते हैं कि जडेजा एक भी गेंद न खेलें। वह सिर्फ धोनी को स्ट्राइक देते रहें। इस वजह से जडेजा धोनी के फैंस से नाराज हैं और इसको लेकर उन्‍होंने एक ट्वीट भी किया है।

अपस्टॉक्स ने मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा

बता दें कि पहले क्‍वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ रवींद्र जडेजा ने गेंद और बल्‍ले से शानदार प्रदर्शन किया। उन्‍होंने 16 गेंदों पर जहां 22 रन की पारी खेली वहीं चार ओवर के अपने स्‍पेल में सिर्फ 18 रन देकर दो महत्‍वपूर्ण विकेट भी चटकाए। इस प्रदर्शन के लिए अपस्टॉक्स ने उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें : CSK ने रचा इतिहास, IPL में अब तक कोई टीम नहीं कर सकी ये करिश्मा


जडेजा ने फैंस को दिया मुंहतोड़ जवाब

जडेजा ने मैन ऑफ द मैच की फोटो के साथ ट्वीट कर लिखा है कि अपस्टॉक्स भी जानता है (कि वह कितना अच्छा खिलाड़ी हैं), लेकिन कुछ फैंस नहीं समझते। इस ट्वीट के साथ जडेजा ने हंसने वाली इमोजी भी लगाई है। लेकिन, फैंस का कहना है कि जडेजा ने काफी चालाकी से धोनी के फैंस को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

यह भी पढ़ें : CSK से हारने का हार्दिक पांड्या को नहीं मलाल, बताया कहां हुई गलती