GT vs CSK : आईपीएल 2023 के क्वालीफायर-1 मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गत विजेता गुजरात टाइटंस को 15 रनों से शिकस्त देकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। सीएसके से हारने के बाद गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या बेहद निराश नजर आए। हार्दिक पांड्या ने बताया कि उनसे कहां गलती हुई, जिसकी वजह से सीएसके को वह हरा नहीं सके। इस मैच में सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के सामने 173 रन का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर खेलकर 157 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।