MS Dhoni Statement on Retirement : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में चार बार विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने गत विजेता गुजरात टाइटंस को हराकर सीधे फाइनल में प्रवेश कर लिया है। यह दसवीं बार है जब एमएस धोनी की कप्तानी में सीएसके फाइनल मुकाबला खेलने उतरेगी। गुजरात के खिलाफ 15 रन से जीत हासिल करने के बाद धोनी बेहद खुश नजर आए। इस दौरान उन्होंने आईपीएल से अपने संन्यास को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। बता दें कि अभी तक कोच व अन्य दिग्गज खिलाडि़यों की तरफ से धोनी के संन्यास को लेकर बयान आ रहे थे। वहीं धोनी भी कुछ साफ-साफ नहीं बोल रहे थे। लेकिन, अब धोनी ने इस मामले में चुप्पी तोड़ दी है।