Virat Kohli : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आखिरी लीग मैच गुजरात से हारकर बाहर हो गई है। इस तरह इस बार भी आरसीबी का आईपीएल खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो गया है। आईपीएल के इस सीजन में टीम का सफर बीच में खत्म होने के बाद विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया है। ज्ञात हो कि विराट कोहली की शानदार शतकीय पारी के बाद भी आरसीबी 6 विकेट से हारकर प्लेऑफ का टिकट हासिल करने से चूक गई थी। आरसीबी के इस प्रदर्शन से एक बार फिर टीम के फैंस को मायूसी हाथ लगी है। कोहली ने अपने पोस्ट के माध्यम से फैंस को थैंक्स बोलते हुए अगले सीजन में मजबूती के साथ वापसी की बात कही है।