GT vs CSK : इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन अब 70 लीग मुकाबलों के बाद प्लेऑफ राउंड में पहुंच गया है। प्लेऑफ के तहत आज 23 मई को शाम 7.30 बजे से गत विजेता गुजरात टाइटंस और चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर सीधे फाइनल पहुंचने के इरादे से उतरेंगी। मैच से पहले गुजरात टाइटंस के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने सीएसके को बड़ी चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि हमारे पास सीएसके से निपटने के लिए शानदार गेंदबाजी आक्रमण है। उम्मीद है कि हमारी टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाने में कामयाब होगी।