WTC Final 2023 IND vs AUS : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के बाद इंग्लैंड में 7 से 11 जून तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस महामुकाबले से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी 3 बैच में इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। आईपीएल के इस सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं करने वाली टीमों में शामिल खिलाडि़यों का पहला बैच आज 23 मई को इंग्लैंड के लिए उड़ान भरेगा। पहले बैच में विराट कोहली समेत कई प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं, जो टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ की अगुवाई में रवाना होंगे।