World Test Championship Final : इंग्लैंड के ओवल में 7 से 11 जून तक खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जानकारी दी गई है कि दिग्गज तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को फिट हो गए हैं। वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए पूरी तरह फिट हो चुके हैं और खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा वह एशेज सीरीज में भी चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। आईसीसी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।