GT vs CSK Qualifier 1 : आईपीएल के 16वें सीजन में पहला क्वालीफायर मुकाबला आज शाम गत विजेता गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीतकर सीधे फाइनल का टिकट हासिल करना चाहेंगी। इसी बीच पूर्व भारतीय दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने जीटी और सीएसके बीच होने वाले इस मैच को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। सहवाग ने कहा है कि गुजरात टाइटंस का एक गेंदबाज चेन्नई की पिच पर ट्रंप कार्ड साबित हो सकता है। उन्होंने इस गेंदबाज को सीएसके लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है।