Chennai Super Kings IPL 2023 Final : आईपीएल 2023 के क्वालीफायर-1 मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। यह 10वीं बार है जब धोनी की कप्तानी में सीएसके फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हो सकी है। सीएसके पास जहां धाकड़ खिलाडि़यों की फौज है। वहीं, उसके कप्तान भी किसी से कम नहीं हैं। भले ही एमएस धोनी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं, लेकिन उनकी रणनीति के आगे अच्छी-अच्छी टीमें घुटने टेकने को मजबूर हो जाती हैं। धोनी की कप्तानी में अब सीएसके ने कुछ ऐसा करिश्मा किया है जो आईपीएल के इतिहास में कोई टीम नहीं कर सकी थी।