6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2023 के फाइनल में CSK के साथ होगी इस टीम की भिड़ंत, अश्विन ने की भविष्‍वाणी!

Ravichandran Ashwin on IPL 2023 : चेन्‍नई सुपर किंग्‍स आईपीएल के 16वें सीजन के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। इसी बीच राजस्‍थान रॉयल्‍स के दिग्‍गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने दावा करते हुए बताया है कि आईपीएल 2023 के फाइनल में सीएसके से भिड़ने वाली दूसरी टीम कौन सी होगी?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 24 May 2023, 1:21 PM IST

ipl-2023-ravichandran-ashwin-claimed-chennai-super-kings-will-play-final-against-mumbai-indians-in-this-season.jpg

IPL 2023 के फाइनल में CSK के साथ होगी इस टीम की भिड़ंत, अश्विन ने की भविष्‍वाणी!

Ravichandran Ashwin on ipl 2023 : इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में गत विजेता गुजरात टाइटंस को 15 रन से हराकर चेन्‍नई सुपर किंग्‍स फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। अगले दो मुकाबलों के बाद फाइनल में पहुंचनी वाली दूसरी टीम का भी फैसला हो जाएगा। लेकिन, इससे पहले राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए खेलने वाली दिग्‍गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भविष्‍यवाणी करते हुए बताया है कि आईपीएल 2023 के फाइनल में सीएसके से भिड़ने वाली दूसरी टीम कौन सी होगी? आइये आपको भी बताते हैं कि वह कौन सी टीम को लेकर दावा कर रहे हैं।


रविचंद्रन अश्विन ने अपने ऑफ‍िशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक एक स्टोरी शेयर की, जिसमें रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या नजर आ रहे हैं। ये फोटो उस समय की है, जब हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे। पांड्या ब्रॉदर्स ने मुंबई के लिए ही अपना आईपीएल डेब्‍यू किया था। वहीं, आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में हार्दिक को गुजरात और क्रुणाल को लखनऊ ने खरीद लिया था।

...तो कौन सी मुंबई इंडियंस फाइनल में सीएसके से भिड़ेगी

जैसा कि सब जानते हैं कि गुजरात टाइटंस की शुरुआत से ही हार्दिक पांड्या कप्‍तान हैं और केएल राहुल के चोटिल होने के बाद लखनऊ की कमान क्रुणाल पांड्या के हाथ में है। सीएसके के आईपीएल 2023 के फाइनल में पहुंचने के बाद अब दूसरी टीम के लिए लखनऊ, मुंबई और गुजरात के बीच जंग है। इसको लेकर अश्विन ने रोहित, हार्दिक और क्रुणाल की फोटो शेयर करते हुए कैप्‍शन दिया है कि ...तो कौन सी मुंबई इंडियंस अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सीएसके से भिड़ेगी।

यह भी पढ़ें :धोनी की CSK से हारने का हार्दिक पांड्या को नहीं मलाल, बताया कहां हुई गलती

आर अश्विन ने ली चुटकी

दरअसल, आर अश्विन मजाकिया लहजे में यह कहना चाह रहे हैं कि आईपीएल के इस सीजन में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स से मुंबई इंडियंस ही फाइनल में भिड़ेगी। मतलब साफ है कि भले ही तीनों खिलाड़ी अलग-अलग टीमों के कप्‍तान हों, लेकिन कप्तानी तो मुंबई इंडियंस का खिलाड़ी या पूर्व खिलाड़ी ही करेगा। बता दें कि फाइनल मुकाबला 28 मई रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें : जडेजा ने IPL में रचा इतिहास, ऐसा कमाल करने वाले तीसरे ऑलराउंडर बने