GT vs CSK : आईपीएल के 16वें सीजन का पहला क्वालीफायर चेन्नई सुपर किंग्स और गत विजेता गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस मुुुुुकाबले में सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात को 173 रन का टार्गेट दिया था। जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 157 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई और इस तरह ये मैच 15 रन जीकर सीएसके ने आईपीएल के फाइनल में जगह बना ली है। इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीएसके के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है। ये कमाल करने वाले जडेजा तीसरे ऑलराउंडर बन गए हैं।