5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LSG के खिलाफ पंजा मारने वाले आकाश ने खोला सफलता का राज, बोले- 2018 से था मौके का इंतजार

Akash Madhwal : आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जॉयंट्स को 81 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। इस मैच के हीरो रहे आकाश मधवाल ने मैच के बाद अपनी इस कामयाबी का राज खोला है और बताया किया वह 2018 से इस मौके का इंतजार कर रहे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 25 May 2023, 9:43 AM IST

akash-madhwal.jpg

LSG के खिलाफ पंजा मारने वाले आकाश ने खोला सफलता का राज, बोले- 2018 से था मौके का इंतजार।

Akash Madhwal : इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में बुधवार को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जॉयंट्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया। इस करो या मरो वाले मुकाबल में मुंबई ने लखनऊ को 81 रन से बड़ी मात दी है। इस मैच को जीतने के साथ मुंबई दूसरे क्वालीफायर में जगह बना ली है। जहां उसका मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा और जीतने वाली टीम फाइनल में चेन्‍नई से खेलेगी। एलिमिनेटर में मुंबई की जीत हीरो आकाश मधवाल रहे, जिन्‍होंने 3.3 ओवर में 5 रन देकर 5 विकेट चटकाते हुए लखनऊ की बल्‍लेबाजी की कमर तोड़कर रख दी। मैच के बाद आकाश मधवाल ने अपनी इस कामयाबी का राज खोला है।


2018 से कर रहे थे मौके का इंतजार

मुंबई इंडियंस के नए यार्कर किंग आकाश मधवाल ने अपनी कामयाबी का श्रेय अभ्‍यास को दिया है। आकाश ने बताया कि वह खूब प्रैक्टिस कर रहेे थे और बस मौके का इंतजार कर रहे थे। उन्‍होंने बताया कि वह इंजिनियर हैं और क्रिकेट उनका पेशन रहा है। 2018 से वह इस मौके का इंतजार कर रहेे थे। उन्‍होंने बताया कि नेट्स प्रैक्टिस के दौरान उन्‍हें मैनेजमेंट की तरफ से टारगेट दिए जाते हैं। हमारी कोशिश उन टारगेट्स को अचीव करते हुए अपना बेस्‍ट देने की होती है।

मुंबई को फिर चैंपियन बनाना चाहते हैं मधवाल

आकाश मधवाल चाहते हैं कि मुंबई इंडियंस इस बार चैंपियन बने। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि हम बाकी बचे हुए मुकाबलों में इसी तरह का प्रदर्शन करेंगे और अंत में हम चैंपियन बनेंगे। हमारी नजर खिताब पर है। निकोलस पूरन के विकेट से मुझे सबसे ज्यादा खुशी हासिल हुई है। बता दें कि एलिमिनेटर मुकाबले में आकाश ने 5 रने खर्च कर 5 विकेट हासिल किए हैं।

यह भी पढ़ें : धोनी और जडेजा की लड़ाई में आया ट्विस्ट, जड्डू ने ट्वीट कर दिया मुंहतोड़ जवाब


अर्जुन के सफल नहीं होने पर आकाश को मिला मौका

बता दें कि आकाश मधवाल मौजूदा आईपीएल के पहले हॉफ में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने का अवसर नहीं मिल सका था। अर्जुन तेंदुलकर के सफल नहीं होने के चलते आकाश को मौका दिया गया और उन्‍होंने इस अवसर को दोनों हाथों से भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कुछ मैचों में ही आकाश मुंबई के लिए इस सीजन के सबसे सफल तेज गेंदबाज बनकर उभरे हैं।

यह भी पढ़ें : CSK ने रचा इतिहास, IPL में अब तक कोई टीम नहीं कर सकी ये करिश्मा