5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs PAK: पाकिस्तान के ख़िलाफ ईशान किशन की तूफानी बल्‍लेबाजी पर गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने लुटाया प्यार

Ishan Kishan and Aditi Hundia : एशिया कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर बुरी तरह से लड़खड़ाने के बाद ईशान किशन की शानदार बल्लेबाजी सुर्खियों में है। इसी बीच ईशान किशन की कथित गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने भी जमकर प्‍यार लुटाया है।  

2 min read
Google source verification
ishan-kishan-and-aditi-hundia.jpg

पाकिस्तान के ख़िलाफ ईशान किशन की तूफानी बल्‍लेबाजी पर गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने लुटाया प्यार।

Ishan Kishan and Aditi Hundia : एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया। इस मैच में भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर बुरी तरह से लड़खड़ा गया। वहीं युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने जबरदस्‍त पारी खेलते हुए भारत की डूबती नैया को हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर पार लगाया। अब एक बार फिर अहम मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी के लिए ईशान की तारीफ हो रही है। ईशान किशन की कथित गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने भी जमकर प्‍यार लुटाया है।


बता दें कि कई मौकों पर अदिति हुंडिया और ईशान किशन को साथ देखा गया है। इसी वजह से माना जाता है कि अदिति हुंडिया ईशान किशन की गर्लफ्रेंड हैं। हालांकि आज तक दोनों में से किसी ने भी इस बात का खुलासा नहीं किया है। भारत-पाकिस्‍तान के मैच के दौरान अदिति ने कुछ ऐसा किया है कि अब एक बार फिर इस मामले को तूल मिल गया है।

ईशान किशन के लिए लिखा ये मैसेज

दरअसल, अदिति हुंडिया ने अपने आधिकारिक इंस्‍टाग्राम अकाउंट से एक स्‍टोरी शेयर की है। ये फोटो तक का है, जब ईशान किशन पाकिस्‍तान के खिलाफ बल्‍लेबाजी कर रहे थे। तभी अदिति ने ईशान किशन की फोटो अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर की और लिखा कि वह जो डिजर्व करते हैं, वह जरूर मिलेगा। इसके साथ ही अदिति ने दिल की इमोजी लगाते हुए खूब प्‍यार लुटाया।

यह भी पढ़ें : वर्ल्‍ड कप के लिए 15 खिलाड़ियों की लिस्ट फाइनल, संजू सैमसन समेत इन 3 का कटा पत्ता


पेशे से मॉडल हैं अदिति

इंस्‍टाग्राम पर शेयर की गई फोटो उनके लिविंग रूम की है। जिसमें बड़ा ईएलईडी टीवी लगा है। टीवी पर भारत बनाम पाकिस्‍तान का मैच चल रहा है। इसी की फोटो उन्‍होंने शेयर की है। बता दें कि ईशान किशन के फोटो के साथ इंस्‍टाग्राम पर लव की इमोजी शेयर करने वाली अदिति हुंडिया पेशे से मॉडल हैं और अक्‍सर उनका नाम ईशान किशन के साथ जोड़ा जाता रहा है।

यह भी पढ़ें : कुलदीप की मुराद पूरी होने पर चहल भी वर्ल्‍ड कप की मन्नत लेकर पहुंचे बागेश्‍वर धाम