5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

India to Host Men’s Asia Cup 2025: भारत में होगा मेंस एशिया कप 2025 का आयोजन, जानें इस बार किस फॉर्मेट में खेला जाएगा टूर्नामेंट

India to Host Men's Asia Cup 2025: पाकिस्तान और श्रीलंका ने संयुक्त रूप से 50 ओवर प्रारूप में 2023 का पुरुष एशिया कप आयोजित किया था, जिसमें भारत विजेता रहा था।

less than 1 minute read
Google source verification
India to Host Men's Asia Cup 2025

India to Host Men's Asia Cup 2025: भारत 2025 में टी20 फॉर्मेट में पुरुष एशिया कप की मेजबानी करेगा, जबकि बांग्लादेश 2027 में इस टूर्नामेंट के 50 ओवर के संस्करण की मेजबानी करेगा। पाकिस्तान और श्रीलंका ने संयुक्त रूप से 50 ओवर प्रारूप में 2023 का पुरुष एशिया कप आयोजित किया था, जिसमें भारत विजेता रहा था। भारत ने इससे पहले केवल एक बार 1990/91 में पुरुष एशिया कप की मेजबानी की थी, जिसमें वह कोलकाता के ईडन गार्डन में चैंपियन बना था। टेंडर डॉक्यूमेंट में यह भी कहा गया है कि पुरुष एशिया कप के दोनों भविष्य के संस्करणों में प्रति संस्करण 13 मैच होंगे।

India to Host Men's Asia Cup 2025: पुरुष इमर्जिंग टीम एशिया कप की भी घोषणा

महिला टी20 एशिया कप 2026 में खेला जाएगा, हालांकि स्थान का नाम नहीं बताया गया है, इसमें कुल 15 मैच होंगे। टेंडर डॉक्यूमेंट में पुरुष अंडर-19 एशिया कप भी शामिल है, जो क्रमशः 2024, 2025, 2026 और 2027 में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक संस्करण में 15 मैच खेले जाएंगे। इसके अलावा पुरुष इमर्जिंग टीम एशिया कप, 2024 और 2026 (टी20), 2025 और 2027 (50 ओवर) में खेला जाएगा। टेंडर राइट साइकिल में महिला इमर्जिंग टीम एशिया कप के दो संस्करण भी हैं - जिसमें 2025 और 2027 में क्रमशः प्रत्येक संस्करण में 15 मैच खेले जाएंगे।

एशियन क्रिकेट काउंसिल ने टेंडर डॉक्यूमेंट में कहा है कि इच्छुक पार्टियों के पास 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की नेटवर्थ होनी चाहिए या 31 मार्च, 2024 तक उनका वार्षिक कारोबार 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक होना चाहिए। 2024 से 2027 तक के प्रायोजन अधिकारों के लिए ईओआई जमा करने की अंतिम तिथि 2 अगस्त, शाम 5 बजे दुबई के समयानुसार है।

ये भी पढ़ें: शूटिंग में रमिता जिंदल का निराशाजनक प्रदर्शन, भारत के हाथ से निकला दूसरा मेडल

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग