
ICC cricket world cup trophy
दोस्तों क्रिकेट दुनिया में फुटबॉल के बाद सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खेल है। भले ही इसकी शुरुआत इंग्लैंड में हुई हो लेकिन इंग्लैंड से ज्यादा विश्व के अन्य देशों में इस खेल ने ज्यादा प्रसिद्धि हासिल की जैसे भारत, पाकिस्तान आदि। गौरतलब है कि वनडे क्रिकेट की शुरुआत साल 1971 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के मैच से हुई थी। वहीं पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप 1975 (Cricket World Cup) इंग्लैंड में खेला गया। क्रिकेट में हर टीम का सपना होता है कि वह वर्ल्ड कप जीते लेकिन कुछ ही टीम इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर पाती है। बता दें कि कुछ टीमें ऐसी हैं जिन्होंने बार-बार इस टूर्नामेंट में भाग लिया है तो वहीं कुछ टीमें ऐसी भी है जिन्होंने इस टूर्नामेंट को मात्र एक बार खेला और फिर कहीं गुमनाम हो गईं
1) ईस्ट अफ्रीका (East Africa)
दोस्तों इस लिस्ट में पहले नंबर पर ईस्ट अफ्रीका (East Africa) आती है जिसने क्रिकेट वर्ल्ड कप के पहले एडिशन में भाग लिया था। गौरतलब है कि 1975 में ईस्ट अफ्रीका ने इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप में भाग लिया था। जहां उसे अपने तीनों मैच में हार का सामना करना पड़ा। ईस्ट अफ्रीका को उस समय न्यूजीलैंड, भारत और इंग्लैंड के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद से इस ईस्ट अफ्रीका वर्ल्ड कप के अगला 12 एडिशन में कभी भी नहीं दिखी
यह भी पढ़ें - 37 साल के दिनेश कार्तिक ने 11 कप्तानों की कप्तानी में खेला है क्रिकेट
2) बरमूडा (Bermuda)
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बरमूडा (Bermuda) का नाम शामिल है, जिसने मात्र एक बार वर्ल्ड कप में भाग लिया और फिर कहीं गुमनाम हो गई। गौरतलब है कि बरमूडा क्रिकेट टीम ने साल 2007 में वर्ल्ड कप में भाग लिया था। इसके बाद अगले 3 वर्ल्ड कप में यह टीम कहीं भी नहीं दिखी। बता दें कि 2007 में बरमूडा ने अपने तीन मुकाबले खेले थे और इन तीनों ही मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। पहले में मैच में श्रीलंका ने 243 रन , दूसरे मुकाबले में भारत ने 257 रन और तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने 7 विकेट से हराया था।
यह भी पढ़ें - 'वह हमारी योजनाओं का एक बहुत बड़ा हिस्सा है' पंत के खराब प्रदर्शन के बावजूद राहुल द्रविड़ ने किया समर्थन
Updated on:
20 Jun 2022, 4:47 PM IST
Published on:
20 Jun 2022, 4:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.