
Team India
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज का आगाज 22 नवंबर से पर्थ में होने जा रहा है लेकिन इस शुरुआती टेस्ट से ठीक पहले भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि भारत के अभ्यास मैच के दौरान स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल की उंगली में चोट लग गई है। अब सवाल ये कि अगर शुभमन गिल वास्तव में पहले BGT टेस्ट के लिए अनुपलब्ध होते हैं तो भारत के लिए तीसरे नंबर पर कौन उतरेगा?
बता दें कि आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए मैच अभ्यास भारत के लिए आसान नहीं रहा है। उछाल लेती पिचों पर भारतीय बल्लेबाजों का बुरा हाल है। सबसे पहल अभ्यास मैच के दौरान सरफराज खान को चोट लगी थी। इसके बाद शुक्रवार को केएल राहुल चोटिल हो गए थे। वहीं आज 16 नवंबर को शुभमन गिल भी चोटिल हो गए हैं। शुभमन गिल की उंगली में लगी चोट चिंताजनक बताई जा रही है।
Updated on:
16 Nov 2024, 3:09 PM IST
Published on:
16 Nov 2024, 3:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.