3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑस्ट्रेलिया का वनडे में बुरा हाल! 1-2 नहीं इतने मैचों नहीं छू पा रही 200 का आंकड़ा

Australia in ODI Cricket: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 2 मैच खेले हैं और दोनों मैचों में वह 200 के आंकड़े को भी नहीं छू सकी है। हालांकि यह सिलसिला पिछले साल से चला आ रहा है।

2 min read
Google source verification
ऑस्ट्रेलिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में भी हार का सामना करना पड़ा (फोटो- Cricket Australia)

ऑस्ट्रेलिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में भी हार का सामना करना पड़ा (फोटो- Cricket Australia)

AUS vs SA 2nd ODI: पिछले साल ऑस्ट्रेलिया ने अपने घर में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी। आखिरी दो मुकाबलों में वह दो रन बनाने के लिए तरसते नजर आए। वह ऐसा सिलसिला शुरू हुआ, जो आज भी कायम है। शुक्रवार को मकाय में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में वनडे सीरीज में मात दे दी। दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 84 रन से हराया और इस जीत के साथ अफ्रीकी टीम 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे हो गई है। पहला वनडे भी दक्षिण अफ्रीका ने 98 रन से जीता था। पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया की टीम 198 रन पर ढेर हो गई थी और दूसरे मुकाबले में भी वो 193 रन बना सकी। इस सीरीज में अब तक ऑस्ट्रेलिया 300 तो दूर 200 के आंकड़े को नहीं छू पाई है। हालांकि घरेलू वनडे में यह इंतजार लंबा होता जा रहा है।

ब्रीट्जके ने खेली 88 रन की पारी

सबसे पहले इस मैच की बात करते हैं। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अफ्रीकी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। 23 के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। इसके बाद टोनी डी जॉर्जी और मैथ्यू ब्रीट्जके ने तीसरे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। जॉर्जी 38 रन बनाकर आउट हुए। ट्रिस्टन स्टब्स ने मैथ्यू ब्रीट्जके के साथ चौथे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की। ब्रीट्जके 78 गेंद पर 2 छक्के और 8 चौके की मदद से 88 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 49.1 ओवर में 277 रन पर सिमट गई। ट्रिस्टन स्टब्स ने 74, वियान मुल्डर ने 26 और केशव महाराज ने 22 रन बनाए।

एडम जंपा ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज रहे। दाएं हाथ के इस स्पिनर ने 10 ओवर में 63 रन देकर 3 विकेट लिए। जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस और मार्नस लाबुशेन ने 2-2 विकेट लिए। जोश हेजलवुड को एक विकेट मिला। 278 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम लुंगी एनगिडी की घातक गेंदबाजी के सामने 37.4 ओवर में 193 रन पर ढह गई। एनगिडी ने 8.4 ओवर में 42 रन देकर 5 विकेट लिए। नांद्रे बर्गर और एस मुथुसामी ने 2-2 जबकि वियान मुल्डर ने 1 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने 74 गेंद पर 2 छक्के और 12 चौके की मदद से 87 रन की पारी खेली, लेकिन उनका अकेला प्रयास ऑस्ट्रेलिया की जीत के लिए काफी नहीं था।

पिछले साल से नहीं बन रहे 200

यह ऑस्ट्रेलिया के घर में उनका लगातार चौथे वनडे में फ्लॉप शो था, जब वर्ल्ड चैंपियंस 200 के आंकड़े को भी नहीं छू पाई। इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों में 200 के भीतर ढेर हुई थी। अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी वही सिलसिला जारी है। पाकिस्तान के खिलाफ वो मैच एडिलेड और पर्थ में खेले गए थे तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले दोनों मुकाबले क्रमश: केर्न्स और मकाय में खेले गए। अब तीसरे और आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया की टीम न सिर्फ क्लीन स्वीप से बचने पर होगी बल्कि वो 200 के आंकड़े को भी पार करना चाहेंगे।

Story Loader