वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के लेफ्ट हैंडर बैट्समैन उस्मान ख्वाजा के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। दरअसल, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों का सामना करते हुए 20 गेंदें खेली, लेकिन खाता खोल नहीं सके। उनका विकेट 7वें ओवर में कागिसो रबाडा ने लिया, जब गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप में बेडिंघम के हाथों में समा गई। इस तरह WTC फाइनल के इतिहास में यह पहली बार है जब कोई खिलाड़ी 20 गेंद खेलकर भी बिना कोई रन बनाए आउट हो गया हो।