5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के साथ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, नए कप्तान के साथ उतरेगी कंगारू टीम

इस टीम में लंबे समय से बाहर चल रहे मार्कस हैरिस कि वापसी हुई है। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वालु टेस्ट सीरीज के लिए टीम में चुना गया है। मार्कस हैरिस इस साल की शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेले हैं, लेकिन माना जा रहा है कि वे वेस्टइंडीज के खिलाफ डेविड वॉर्नर के साथ ओपन करते नजर आ सकते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
aus_team.png

टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर होने के बाद मेजबान ऑस्ट्रेलिया इस महीने के अंत में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज खेलेगा। इन सीरिजों के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान हो गया है। इन दोनों सीरीज में टेम अपने नाय कप्तान के साथ उतरेगी। गौरतलब है कि एरोन फिंच के वनडे से सन्यास लेने के बाद टेस्ट के कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस को कप्तान बनाया गया है।

इस टीम में लंबे समय से बाहर चल रहे मार्कस हैरिस कि वापसी हुई है। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वालु टेस्ट सीरीज के लिए टीम में चुना गया है। मार्कस हैरिस इस साल की शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेले हैं, लेकिन माना जा रहा है कि वे वेस्टइंडीज के खिलाफ डेविड वॉर्नर के साथ ओपन करते नजर आ सकते हैं। इस टीम में 13 वही खिलाड़ी हैं, जो पिछले साल के अंत में और इस साल की शुरुआत में एशेज सीरीज में नजर आए थे।

इसके अलावा चयनकर्ताओं ने इस इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भी टीम का चयन किया है। इस सीरीज में पैट कमिंस पहली बार ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम की कप्तानी करते नज़र आएंगे। यह सीरीज अगले साल भारत में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप की तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ चुनी गई टेस्ट टीम - पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क और डेविड वॉर्नर।

इंग्लैंड के खिलाफ चुनी गई वनडे टीम - पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर और एडम जैम्पा