5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL: 9.4 करोड़ में KKR ने खरीदा था यह स्टार खिलाड़ी, बिना एक भी मैच खिलाए किया टीम से बाहर

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2018 की नीलामी में 9.4 करोड़ में खरीदा था।
2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Nov 14, 2018

kkr

IPL: 9.4 करोड़ में KKR ने खरीदा था यह स्टार खिलाड़ी, बिना एक भी मैच खिलाए किया टीम से बाहर

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने बुधवार को यह जानकारी दी कि उन्हें आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2019 सीजन से पहले रिलीज़ कर दिया है। स्टार्क, जोकि पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे उन्हें नाइट राइडर्स ने 2018 की नीलामी में 9.4 करोड़ में खरीदा था। वह पिछले सीजन में पैर में लगी चोट के चलते नहीं खेल पाए थे। अगर वह आने वाले सीजन में भी नहीं खेलते हैं तो यह उनका आईपीएल से बाहर लगातार चौथा साल होगा।


KKR के मालिकों ने स्टार्क को भेजा सन्देश-
हालांकि, 28 साल के तेज गेंदबाज स्टार्क ने इस सीजन में किसी और टीम से खेले जाने की संभावनाओं को अभी ख़ारिज नहीं किया है। पर वह अगले साल यूके में होने वाले वर्ल्ड कप और एशेज सीरीज से पहले मिलने वाले ब्रेक को लेकर चिंतन कर रहे हैं। स्टार्क ने बुधवार को सिडनी में रिपोर्टर्स से बात करते हुए कहा कि "मुझे दो दिन पहले कोलकाता के मालिकों का सन्देश मिला कि मुझे मेरे कॉन्ट्रैक्ट से रिलीज़ कर दिया गया है। तो फिलहाल अप्रैल में मैं घर ही रहूंगा।" उन्होंने आगे कहा कि "मैं पिछले साल पैर में चोट के कारण नहीं खेल सका था। यह एक अच्छा मौका है कि मैं शरीर को आराम दूं और इसे बेहतर होने दूं। हैमस्ट्रिंग में हलके खिचाव के अलावा मैं अपने शरीर को लेकर अच्छा महसूस कर रहा हूं।"


टेस्ट क्रिकेट खेलने को प्राथमिकता देंगे स्टार्क-
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने आगे कहा कि "अगर मैं अगले साल आईपीएल नहीं खेलता हूं तो मेरे पास यूके में 6 महीने के लम्बे क्रिकेट से पहले आराम का अच्छा मौका होगा। इस समय मैं ऑस्ट्रेलिया के लिए ज्यादा से ज्यादा टेस्ट और वनडे क्रिकेट खेलना चाहता हूं। आईपीएल जेब के लिए अच्छा बोनस है, लेकिन अगर मैं उसको छोड़ने से अधिक टेस्ट मैच खेल सकता हूं तो मैं इसे बेहतर मानूंगा।"


वर्ल्ड कप के चलते कई सितारे होंगे दूर-
आईपीएल के ख़त्म होते ही यूके में वर्ल्ड कप शुरू होना है। ऐसे में कई स्टार खिलाड़ी अगले साल होने वाले मेगा-टूर्नामेंट से बाहर रहेंगे। आईपीएल का अगला सीजन वर्ल्ड कप को देखते हुए मार्च में शुरू हो सकता है। अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में फ्रेंचाइस डोमेस्टिक खिलाड़ियों पर अधिक बोलियां लगाएंगी। सूत्रों की मानें तो आईपीएल फ्रेंचाइसों के पास गुरूवार तक का समय है कि वह अपने खिलाड़ियों को बताएं कि वह उन्हें रख रहे हैं या रिलीज़ कर रहे हैं।