Cameron Bancroft Accident: ऑस्ट्रेलिया के स्टार सलामी बल्लेबाज कैमरून बैनक्रॉफ्ट एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस बाइक हादसे में कैमरून बैनक्रॉफ्ट को काफी गंभीर चोटें आई हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसकी जानकारी अपने एक्स अकाउंट से देते हुए बताया कि अब वह वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए शेफील्ड शील्ड का फाइनल नहीं खेल सकेंगे। बता दें कि शेफील्ड शील्ड का फाइनल वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और तस्मानिया के बीच खेला जाना है, लेकिन हादसे के बाद बैनक्रॉफ्ट वेस्टर्न ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी गैरमौजूदगी में टीम ऑरोन हॉर्डी के साथ उतर सकती है।