
दिल्ली कैपिटल्स ने मुस्ताफिजुर रहमान को 6 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते एक सप्ताह के लिए सस्पेंड हुआ आईपीएल 2025 जल्द ही फिर से शुरू होने वाला है। हालांकि बीसीसीआई की घोषणा के बाद सभी विदेशी खिलाड़ी अपने-अपने देश लौट चुके हैं। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। डीसी के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क अब आईपीएल के शेष मैचों के लिए शायद भारत वापस नहीं आएंगे। इसकी पुष्टि उनके मैनेजर ने स्टॉर्क के ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद की है। प्लेऑफ में पहुंचने का सपना देख रही अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये किसी बड़े झटके से कम नहीं है।
भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी को देखते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 एक सप्ताह के लिए सस्पेंड करते हुए सभी खिलाडि़यों को घर लौटने की सलाह दी थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के अधिकतर प्लेयर्स शुक्रवार और शनिवार को ही अपने देश के लिए रवाना हो गए। मिचेल स्टार्क भी अपनी पत्नी एलिसा हीली संग रविवार को सिडनी पहुंचे। सिडनी पहुंचने पर उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की। स्टार्क के मैनेजर ने ऑस्ट्रेलिया के नाइन न्यूज को जानकारी दी कि शायद अब वह आईपीएल 2025 के लिए नहीं लौटेंगे।
बता दें कि पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीची 8 मई की रात मैच ब्लैकआउट के चलते रद्द कर दिया गया था। इसके अगले ही दिन दोपहर को बीसीसीआई ने टूर्नामेंट एक सप्ताह के सस्पेंड करने की घोषणा की। इसके साथ ही सभी प्लेयर्स को घर जाने की सलाह दी। लेकिन उसके अगले दिन 10 मई की शाम को सीजफायर पर सहमति बन गई। अब आईपीएल रिस्टार्ट करने की बात सामने आ रही है तो विदेशी खिलाड़ी अगर-मगर कर रहे हैं।
द एज की एक रिपोर्ट की मानें तो आईपीएल 2025 फिर से शुरू करने की चर्चा को देखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने खिलाड़ियों की वापसी को उनका निजी फैसला बताया है। बोर्ड ने कहा है कि इस तरह के ऑप्शंस का आईपीएल में भविष्य के चयन या बीसीसीआई से संबंधों पर असर ना पड़े, क्योंकि आईपीएल छोड़ने पर बीसीसीआई ने खिलाडि़यों पर ऐक्शन लेने का नियम बनाया है। हालांकि इस केस में शायद ही ऐसा हो।
Updated on:
12 May 2025 08:07 am
Published on:
12 May 2025 08:07 am
