9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विराट कोहली से तुलना पर बाबर आजम ने दिया ऐसा जवाब कि बंद हो गई पत्रकार की बोलती, देखें वायरल वीडियो

Babar Azam comparison with Virat Kohli: सोशल मीडिया पर बाबर आजम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी तुलना विराट कोहली से करते हुए एक पत्रकार ने सवाल किया। जिस पर उन्‍होंने मजेदार प्रतिक्रिया दी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Apr 09, 2026

Babar Azam comparison with Virat Kohli

पाकिस्‍तान बल्‍लेबाज बाबर आजम। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍क्रीन शॉट)

Babar Azam comparison with Virat Kohli: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) के 15वें मैच में पेशावर जालमी ने कराची के नेशनल स्टेडियम में डेब्यू कर रही हैदराबाद किंग्समेन को 4 विकेट से हराकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा। टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी किंग्समेन ने कुसल परेरा के अर्धशतक के दम पर 145 रन बनाए। इसके जवाब में बाबर आजम की अगुवाई वाली जालमी ने कप्तान के 37 गेंदों में 43 रन की पारी के दम पर आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की। जीत के बाद बाबर मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए। इस दौरान उनसे एक पत्रकार ने अजीब सवाल पूछ लिया।

फिनिशिंग काबिलियत पर उठाया सवाल

एक पाकिस्तानी पत्रकार ने टॉप-ऑर्डर बैट्समैन से उनकी फिनिशिंग काबिलियत पर सवाल किया और विराट कोहली से तुलना की। पत्रकार ने सवाल किया कि आपसे बहुत उम्मीदें हैं। आप इनिंग्स को आगे बढ़ाते हैं, लेकिन गेम फिनिश नहीं करते। आपकी तुलना अक्सर विराट कोहली से की जाती है। क्या आपको लगता है कि यह तुलना सही है?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

बाबर आजम ने तुरंत जवाब दिया और कोहली से की गई तुलना को खारिज करते हुए कहा कि खत्म कर दें आप। जिस वजह से आप सवाल कर रहे हैं, छोड़ दें आप… मैंने बहुत मैच खत्म किए हैं, आपको लगता नहीं है पर किए हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

राष्‍ट्रीय टीम में निराशाजनक प्रदर्शन चलते आलोचकों के निशाने पर

बाबर आजम का जवाब राष्ट्रीय टीम के लिए उनके प्रदर्शन को लेकर हाल ही में हुई आलोचना के बीच बढ़ती निराशा को दिखाता है। 31 साल के इस बल्लेबाज को पाकिस्तान के लिए खेलते समय रन बनाने में मुश्किल हो रही है। उनकी तुलना अक्सर कोहली से की जाती रही है, जिससे उनकी निरंतरता और पारी को संभालने की क्षमता पर सवाल उठ रहे हैं।

पीएसएल के दो मैचों में बनाए 82 रन

लाहौर में जन्मे बाबर आजम ने पीएसएल 2026 में अब तक खेले गए दो मैचों में कुल 82 रन बनाए हैं, जिनका औसत 41.00 रहा है। उनकी टीम अब शनिवार 11 अप्रैल को मैदान पर उतरेगी, जहां कराची के नेशनल स्टेडियम में उनका मुकाबला मौजूदा चैंपियन लाहौर कलंदर्स से होगा।