4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 World Cup 2024 के बाद पाकिस्तान में होगा बवाल, Babar Azam के खिलाफ PCB लेगा बड़ा एक्शन?

Babar Azam Likely To Step Down From Captaincy: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हाल टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी वही रहा और टीम पहले राउंड से बाहर हो गई।

2 min read
Google source verification
Babar Azam

Babar Azam: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले राउंड से बाहर होने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) में टूर्नामेंट के बाद बवाल होना तय है। वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup 2024) के बाद बाबर आजम (Babar Azam) ने खुद कप्तानी छोड़ी थी लेकिन अब टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) के बाद उनसे कप्तानी छीने जाने की उम्मीद है। 2022 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में हारने के बाद से ही पाकिस्तान क्रिकेट फैंस और उनके पू्र्व दिग्गज खिलाड़ी बाबर आजम के फैसलों से नाराज चल रहे हैं। कई दिग्गजों ने तो उन्हें टीम से भी बाहर कर देने की बात कही है लेकिन वनडे वर्ल्ड कप में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद कप्तानी छोड़ने वाले बाबर आजम को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) ने फिर जिम्मेदारी दे दी।

टी20 वर्ल्ड कप से पाकिस्तान बाहर

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान का पहला मुकाबला अमेरिका से हुआ। इससे पहले किसी भी टेस्ट प्लेइंग नेशन टीम के खिलाफ न खेलने वाली यूएसए ने पाकिस्तान को पीट दिया। इस हार के बाद पूर्व क्रिकेटर्स तिलमिला गए। उन्होंने टीम की बैटिंग लाइनअप से लेकर बाबर रणनीति तक पर सवाल खड़े कर दिए। बाबार की टीम का हाल तब और खराब हो गया जब वे चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ 120 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सके और लगातार दूसरा मुकाबला हार गए।

बाबर की कप्तानी पर लगातार उठे सवाल

दो हार के बाद पाकिस्तान लगभग सुपर 8 की रेस से बाहर हो गई थी लेकिन उम्मीदे थीं कि किस्मत के सहारे 2022 संस्करण की तरह इस बार भी बड़ा उलटफेर होगा और पाकिस्तान जैसे तैसे सुपर 8 में पहुंच जाएगी। हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ और यूएसए बनाम आयरलैंड का मुकाबला रद्द होते है पाकिस्तान के सुपर 8 से बाहर होने की आधिकारिक मुहर लग गई। पाकिस्तान अपना आखिरी मुकाबला आयरलैंड के साथ खेलेगा, जिसमें बाबर आजम आखिरी बार पाकिस्तान की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं।

शादाब और फखर रेस में शामिल

बाबर आजम के कप्तानी से हटने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड शादाब खान और फखर जमान पर भरोसा जता सकता है। हालांकि इमाद वसीम और शाहीन अफरीदी भी रेस में होंगे लेकिन शाहीन की बोर्ड के साथ अनबन की खबरे और इमाद वसीम की वर्ल्ड कप में कुछ खास प्रदर्शन न कर पाने की वजह से दोनों को शायद PCB कंसीडर न करे। ऐसे में वर्ल्ड कप के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम को नया कप्तान मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024 से बाहर हुआ पाकिस्तान तो पूर्व कप्तान ने कर दी सारी हदें पार, खिलाड़ियों को कहा ‘एनिमल’