
विराट कोहली से पहली बार अपनी तारीफ सुन बाबर आजम ने दिया दिल जीत लेने वाला बयान।
Babar Azam on Virat Kohli : भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का मुकाबला शनिवार 2 सितंबर को कैंडी में खेला जाएगा। ये दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी देशों के बीच सालों से राइवलरी चली आ रही है, लेकिन विराट और बाबर की केमेस्ट्री इससे बिल्कुल उलट है। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम और भारत के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली जब एक-दूसरे के सामने आते हैं तो दोनों की नजरों में एक-दूसरे के लिए आदर के भाव साफ दिखते हैं। हाल में कोहली ने बाबर आजम की खूब तारीफ की थी। इसी को लेकर जब बाबर से पूछा गया तो उन्होंने जो कहा वह दिल जीतने वाला है।
विराट कोहली ने हाल ही में बाबर से पहली मुलाकात को लेकर उनकी तारीफ की थी। इसी को लेकर बाबर आजम ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि जब आपके बारे में ऐसे कमेंट आते हैं तो अच्छा फील होता है। विराट कोहली ने जिस तरह कमेंट दिए हैं, वह मेरे लिए प्राउड मूमेंट है। क्योंकि ऐसी चीजों से आपको कॉन्फिडेंस मिलता है।
कोहली से बहुत कुछ सीखने को मिला
बाबर ने कहा कि जैसा कि कोहली बताया कि मैं उनके पास 2019 वर्ल्ड कप में गया था। तब वह पीक पर थे और अभी भी पीक पर ही हैं। मैं उस समय उनसे कुछ सीखने की सोच रहा था और उनसे मिलकर मुझे काफी कुछ सीखने को मिला। मैंने उनसे कुछ सवाल किए तो उन्होंने बेहतर ढंग से मुझे समझाया। उससे मुझे बहुत मदद मिली। जब आप एक-दूसरे से ऐसी चीजों के बारे में बात करते हैं तो काफी अच्छा लगता है।
यह भी पढ़ें : बारिश से धुल सकता है भारत-पाक का महामुकाबला, जानें मौसम विभाग की भविष्वाणी
कुछ इस तरह की थी कोहली ने बाबर की तारीफ
बता दें कि किंग कोहली ने बाबर आजम को लेकर कहा था कि बाबर आजम के अंदर मैंने पहले दिन से रिस्पेक्ट देखी है, जो कि अभी तक बदली नहीं है। भले बाबर दुनिया का नंबर-1 बल्लेबाज बन गया है, लेकिन वह सभी फॉर्मेट में काफी कंसिस्टेंसी से रन बना रहा है। उसमें गजब का टैलेंट है। इसलिए मुझे उसकी बल्लेबाजी देखना पसंद है। बड़ा खिलाड़ी बनने के बाद भी उसका अप्रोच नहीं बदला, ऐसे खिलाड़ी काफी आगे तक जाते हैं।
यह भी पढ़ें : पाक को बड़ा झटका, भारत के खिलाफ महामुकाबले पहले से शाहीन अफरीदी चोटिल
Published on:
31 Aug 2023, 2:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.