28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs PAK Weather Report: बारिश से धुल सकता है भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, जानें मौसम विभाग की भविष्‍यवाणी

Asia Cup 2023 IND vs PAK Match Weather Report : एशिया कप 2023 के तहत भारत और पाकिस्‍तान के बीच महामुकाबला 2 सितंबर को कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी बीच खबर आ रही है कि इस मुकाबले में बारिश भी विलेन बन सकती है। जानें मौसम विभाग की भविष्‍यवाणी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 31 Aug 2023, 1:15 PM IST

asia-cup-2023-india-vs-pakistan-match-weather-report-2-september-rain-expected-in-kandy.jpg

बारिश से धुल सकता है भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, जानें मौसम विभाग की भविष्‍वाणी।

Asia Cup 2023 IND vs PAK Match Weather Report : एशिया कप 2023 के तहत भारत और पाकिस्‍तान के बीच महामुकाबला शनिवार 2 सितंबर को कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्‍तान की टीम जहां इस टूर्नामेंट में नेपाल के खिलाफ जीत से आगाज कर चुकी है तो वहीं भारतीय टीम भी श्रीलंका पहुंच चुकी है। इस हाईवोल्‍टेज मुकाबले का दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इं‍तजार है। इसी बीच खबर आ रही है कि इस मुकाबले में बारिश भी विलेन बन सकती है। आइये जानते हैं कि इस मैच के दौरान मौसम का हाल कैसा रहने वाला है?


भारत-पाक के आखिरी वनडे में भी बारिश बनी थी विलेन

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच इससे पहले आखिरी एकदिवसीय मुकाबला 2019 में मैनचेस्‍टर के ओल्‍ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला गया था। वह मुकाबला भी आईसीसी वनडे वर्ल्‍ड के तहत ही हुआ था। भारत बनाम पाकिस्‍तान के उस मुकाबले में भी बारिश ने बाधा डाली थी और टीम इंडिया ने उस मैच डकवर्थ लुईस नियम के तहत पाकिस्‍तान को 89 रनों से शिकस्‍त दी थी।

कैंडी में 2 सितंबर को 60 प्रतिशत बारिश की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो 2 सितंबर को कैंडी के आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने भारत और पाकिस्तान मुकाबले के दिन बारिश की करीब 60 प्रतिशत संभावना व्‍यक्‍त की है। वहीं, आर्द्रता 98 फीसदी तक रहने की उम्मीद है। मैच के दौरान कैंडी का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की उम्‍मीद है। भारत-पाक का मुकाबला भारतीय समयानुसार, दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।

यह भी पढ़ें : एशिया कप में आज होगी बांग्लादेश-श्रीलंका की भिड़ंत, कुछ ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग 11

आज बारिश के बहुत कम आसार

यहां ये जानना भी जरूरी है कि भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले से पहले आज 31 अगस्‍त को बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मैच खेला जाएगा। मौसम विभाग ने आज होने वाले मुकाबले में बारिश की बहुत कम संभावना जताई है। हालांकि दोपहर के आसपास कैंडी के आसमान में 99 प्रतिशत बादल छाए रहने के आसार हैं। आज कैंडी में आर्द्रता लगभग 88 प्रतिशत रहेगी।

यह भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया के लिए विश्व कप खेलेगा भारत का ये 'लड़का', डेब्यू में ही की खतरनाक गेंदबाजी