28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BAN vs SL: एशिया कप में आज होगी बांग्लादेश-श्रीलंका की भिड़ंत, कुछ ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग 11

BAN vs SL Predicted Playing 11 : एशिया कप 2023 का आज 31 अगस्‍त को दूसरा मुकाबला बांग्लादेश बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से पल्लेकेले में खेले जाने वाले इस मैच से पहले जानते हैं कि दोनों टीम कौन सी प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 31 Aug 2023, 12:17 PM IST

asia-cup-2023-ban-vs-sl-predicted-playing-11-asia-cup-2023-second-match-update.jpg

एशिया कप में आज होगी बांग्लादेश-श्रीलंका की भिड़ंत, कुछ ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग 11

BAN vs SL Predicted Playing 11 : एशिया कप 2023 का आगाज बुधवार को पाकिस्‍तान बनाम नेपाल के मुकाबले से हुआ। पाकिस्‍तान ने इस मैच में नेपाल जैसी हल्‍की टीम के खिलाफ 238 रनों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की। वहीं, आज 31 अगस्‍त को टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला बांग्लादेश बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हाल ही में घरेलू वनडे सीरीज में अफगानिस्तान से मात खाने के बाद बांग्लादेशी टीम वापसी के इरादे से उतरेगी। आइये मैच से पहले जानें कि इस मुकाबले में दोनों टीम कौन सी प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती हैं।


बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ वनडे में बांग्लादेश का प्रदर्शन खासतौर पर एशिया कप में खराब रहा है। हालांकि श्रीलंकाई टीम खिलाडि़यों की चोटों से जूझ रही है। वानिंदु हसारंगा, लाहिरू कुमारा, दिलशान मधुशंका और दुश्मंता चमीरा चोटिल हैं। जबकि कुसल परेरा अभी कोरोना संक्रमित हैं। यह तब है जब श्रीलंकाई टीम इस साल वनडे में फॉर्म खराब दौर से गुजर रही है। श्रीलंका को साल की शुरुआत में भारत के हाथों 0-3 से हार का सामना करना पड़ा इसके बाद न्यूजीलैंड ने 0-2 से पराजित किया।

बांग्‍लादेश की संभावित प्लेइंग XI

तंजीद तमीम, नईम शेख, नजमुल हुसैन, तौहीद हृदयोय, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान/ शोरफुल इस्लाम।

यह भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया के लिए विश्व कप खेलेगा भारत का ये 'लड़का', डेब्यू में ही की खतरनाक गेंदबाजी

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग XI

पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), दुशान हेमंथा, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, कसुन राजिथा।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान को बड़ा झटका, भारत के खिलाफ महामुकाबले पहले से शाहीन अफरीदी चोटिल