World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के लिए विश्व कप में खेलेगा भारत का ये 'लड़का', डेब्यू में ही की खतरनाक गेंदबाजी
नई दिल्लीPublished: Aug 31, 2023 11:38:01 am
ICC Cricket World Cup 2023 : वर्ल्ड कप 2023 से पहले ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की है। ऑस्ट्रेलिया की इस जीत का हीरो भारतीय मूल का खिलाड़ी रहा है। इस युवा खिलाड़ी ने डेब्यू मुकाबले में ही दमदार प्रदर्शन करते हुए अपने लिए वर्ल्ड कप में खेलने का रास्ता साफ कर दिया है।


ऑस्ट्रेलिया के लिए विश्व कप में खेलेगा भारत का ये 'लड़का', डेब्यू में ही की खतरनाक गेंदबाजी।
ICC Cricket World Cup 2023 : वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होने में अब 35 दिन का समय शेष है। ऐसे में सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत-पाकिस्तान के टीम जहां एशिया कप के माध्यम से अपनी तैयारी कर रही है तो वहीं साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया मैचों की टी20 सीरीज खेल रहे हैं। इस सीरीज का पहला मुकाबला 30 अगस्त को डरबन में हुआ। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टीम ने बड़ी जीत दर्ज की है। ऑस्ट्रेलिया की इस जीत का हीरो भारतीय मूल का खिलाड़ी रहा है। इस युवा खिलाड़ी ने अपने डेब्यू मुकाबले में ही दमदार प्रदर्शन कर सभी को अपने खेल से मंत्रमुग्ध कर दिया है।