28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs PAK: नेपाल जैसी हल्‍की टीम को हराने के बाद भारत-पाक के मैच पर बाबर आजम के बड़े बोल, जानें क्‍या कहा

India vs Pakistan: एशिया कप 2023 के पहले मुकाबले में नेपाल जैसी कमजोर टीम को हराकर पाकिस्‍तान की टीम फूली नहीं समा रही है। पाकिस्तान की इस जीत के बाद बाबर आजम ने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ करते हुए भारत के खिलाफ होने वाले महामुकाबले को लेकर बड़ा बयान दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 31 Aug 2023, 11:00 AM IST

babar-azam.jpg

नेपाल जैसी हल्‍की टीम को हराने के बाद भारत-पाक के मैच पर बाबर आजम के बड़े बोल।

India vs Pakistan: एशिया कप 2023 के पहले मुकाबले में नेपाल जैसी कमजोर टीम को हराकर पाकिस्‍तान की टीम फूली नहीं समा रही है। एक समय महज 25 रन पर ही दो विकेट गंवाकर पाकिस्‍तान की पारी लड़खड़ा चुकी थी। इसके बाद कप्तान बाबर आजम और इफ्तिखार अहमद ने 5वें विकेट के लिए 131 गेंद में 214 रनों की रेकॉर्ड साझेदारी की है। इसी साझेदारी के दम पर पाकिस्तान ने नेपाल के खिलाफ 238 रन से बड़ी जीत दर्ज की। पाकिस्तान की इस जीत के बाद बाबर आजम ने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ करते हुए भारत के खिलाफ होने वाले महामुकाबले को लेकर बड़ा बयान दिया है।


पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि एशिया कप के उद्घाघाटन मुकाबले में नेपाल के खिलाफ 238 रनों से बड़ी जीत चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ होने वाले महामुकाबले से पहले उनकी टीम में आत्मविश्वास पैदा करेगी। बता दें कि भारत बनाम पाकिस्तान का यह मुकाबला शनिवार 2 सितंबर को श्रीलंका के पल्लेकेले में खेला जाएगा।

बाबर आजम ने दिया ये बयान

बाबर आजम ने मैच के बाद कहा कि ये मैच भारत के खिलाफ होने वाले मैच से पहले अच्छी तैयारी थी, क्योंकि इससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है। हम हर मुकाबले में 100 प्रतिशत देना चाहते हैं। उन्‍होंने भारत के खिलाफ भी ऐसा ही प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद जताई। बाबर ने कहा कि जब मैं क्रीज पर उतरा तो कुछ गेंदों को परखा। गेंद बल्ले पर असमान गति से आ रही थी।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान ने नेपाल को 238 रनों हराकर एशिया कप में किया धमाकेदार आगाज

इफ्तिखार के आने से बदलीं चीजें

उन्‍होंने आगे कहा कि मैंने रिजवान के साथ अच्‍छी पार्टनरशिप की और मैच पर उसका बड़ा प्रभाव पड़ा। हम दोनों एक-दूसरे का हौसला बढ़ाते रहे और इसके बाद इफ्तिखार आए तो चीजें बदल गईं। इफ्तिखार दो-तीन चौके लगाते ही लय में आ गया। मैं टीम के इस प्रदर्शन से संतुष्ट हूं। बल्‍‍लेबाजों के बाद तेज गेंदबाजों और स्पिन गेंदबाजों ने भी अच्छे से काम किया।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान को बड़ा झटका, भारत के खिलाफ महामुकाबले पहले से शाहीन अफरीदी चोटिल