
बाबर आजम ने जर्सी के नीचे पहनी ‘स्पोर्ट्स ब्रा’, वजह जान रह जाएंगे हैरान।
Babar Azam : पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम आजकल सोशल मीडिया की सुर्खियों में हैं। बाबर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह वेस्ट यानी बनियान पहने हुए दिख रहे हैं, जो कि स्पोर्ट्स ब्रा की तरह ही है। इसका पता तब चला जब एक नन्हें फैन ने उनसे उनकी जर्सी मांग ली। बाबर ने भी अपने फैन को खुश करने के लिए तुरंत अपनी जर्सी उतारकर दे दी। जिसे पाकर नन्हा फैन तो खुश हो गया, लेकिन उसके नीचे ‘स्पोर्ट्स ब्रा’ पहनने को लेकर वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। आइये हम आपको बताते हैं कि बाबर आजम ने ‘स्पोर्ट्स ब्रा’ क्यों पहनी और इसे पहनने के फायदे क्या हैं?
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की टीम ने श्रीलंका को उसी के घर में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराते हुए क्लीन स्वीप किया है। दूसरा टेस्ट जीतने के बाद जब बाबर आजम ड्रेसिंग रूम की ओर लौटे तभी एक नन्हे फैन ने उनका नाम पुकारा और उस फैन बाबर से उनकी जर्सी मांग ली। अपने इस फैन की डिमांड पूरी करने के लिए बाबर ने अपनी जर्सी उतारकर उसे दे दी, जिसे पाकर वह बहुत खुश हुआ।
‘स्पोर्ट्स ब्रा’ पहने नजर आए बाबर
बाबर आजम ने जर्सी उतारी तो वह नीचे वेस्ट यानी बनियान पहने नजर आए, जो काफी हद तक महिला खिलाडि़यों द्वारा पहनी जाने वाली स्पोर्ट्स ब्रा की तरह थी। इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है। इसे लेकर बाबर आजम को काफी ट्रोल किया जा रहा है। फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर बाबर आजम के इसे पहनने की वजह क्या है?
यह भी पढ़ें : क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, इस तारीख से होगी वर्ल्ड कप के ऑनलाइन टिकटों की बिक्री
कम्प्रेशन वेस्ट के फायदे
बता दें कि बाबर आजम ने जो वेस्ट पहनी, उसका चलन फुटबॉल में आम है, लेकिन क्रिकेट में ऐसा कम देखने को मिला है। इस वेस्ट के कई फायदे हैं। इसे कम्प्रेशन वेस्ट कहते हैं, जो स्पोर्ट्स ब्रा की तरह नजर आती है। कम्प्रेशन वेस्ट में एक खास तरह की डिवाइस है। ये बेहद हल्की होती है।
सबसे खास बात ये है कि इसमें जीपीएस ट्रेकर फिट होता है। इस डिवाइस से पता चलता है कि आपने अपनी दौड़ने की गति को कितना बढ़ाया और घटाया। हार्ट रेट कितना रहा। ये सबकुछ इसमें रेकॉर्ड होता है। इतना ही नहीं इसमें जाय्रोस्कोप और मेग्नेटोमीटर भी होता है, जो मूमेंट को ट्रेक करता है।
यह भी पढ़ें : कोहली आज वेस्टइंडीज के खिलाफ रचेंगे इतिहास, तोड़ेंगे अजहरुद्दीन का ये बड़ा रेकॉर्ड
Published on:
29 Jul 2023 05:56 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
