ICC ODI World Cup 2023 Match Tickets Online Booking : आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड का आगाज होने में अब 70 दिन से भी कम समय बचा है। विश्व कप का उद्घघाटन मुकाबला 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा और फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। भारत के दस शहरों में खेले जाने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड लगातार तैयारियों में जुटा हुआ है। वहीं, स्टेडियम में मैचों का लुत्फ उठाने वाले दर्शकों के लिए बड़ी खबर है। इस टूर्नामेंट के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग अगस्त के दूसरे हफ्ते से शुरू हो सकती है।