
नाहिद राणा (फोटो- बांग्लादेश क्रिकेट)
BAN vs NZ 2nd ODI Highlights: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच सोमवार को ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में मेजबान टीम ने शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 198 रन पर ढेर हो गई। जवाब में बांग्लादेश ने 35.3 ओवर में ही चार विकेट गंवाकर 199 रन बना लिए। इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर आ गई है। आपको बता दें कि पहले मैच में न्यूजीलैंड ने 26 रन से जीत हासिल की थी।
दूसरे मुकाबले में टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड के लिए यह फैसला सही साबित नहीं हुआ और 52 रन पर ही टीम के 3 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। हेनरी निकल्स, विल यंग और कप्तान टॉल लैथम सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके अलावा मोहम्मब अब्बास 19 और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट 15 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड ने 145 रन पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे और 198 रन पर ढेर हो गई।
बांग्लादेश की ओर से नाहिद राणा ने शानदार गेंदबाजी की और 10 ओवर में 32 रन देकर 5 विकेट चटकाए। इसके अलावा शोरफुल इस्लाम ने 2 विकेट लिए, जबकि सौम्या सरकार और रिशाद हुसैन को 1-1 सफलता मिली। तस्कीन अहमद ने आखिरी विकेट लिया।
199 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। सैफ हसन 8 रन और सौम्या सरकार 8 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद तंजीद हसन और नजमुल हुसैन शांतो ने बेहतरीन पारी खेली और दोनों ने अर्धशतक पूरे किए। हालांकि अर्धशतक पूरा करने के तुरंत बाद शांतो रिटायर हर्ट हो गए। इसके बाद लिटन दास सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तौहीद हृदय ने नाबाद 30 रनों की पारी खेली। दूसरी ओर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे तंजीद हसन 76 रन बनाकर आउट हुए, जिन्होंने 58 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी में 10 चौके और 4 छक्के लगाए।
बचा हुआ काम मेहंदी हसन मिराज ने हृदय के साथ मिलकर पूरा कर दिया और बांग्लादेश ने सीरीज में बराबरी हासिल कर ली। अब सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला चट्टोग्राम में 23 अप्रैल को खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जाएगी। पहले दो मैच चट्टोग्राम में होंगे, जबकि आखिरी मुकाबला 2 मई को ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
Published on:
20 Apr 2026 06:55 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
