
महिला एशिया कप: मलेशिया को हराकर फाइनल में भारतीय टीम से भिड़ेगी बांग्लादेश
नई दिल्ली। बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने मेजबान मलेशिया को 70 रनों के विशाल अंतर से मात देते हुए एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में उसका सामना भारत से होगा, जिसने पाकिस्तान को मात देकर लगातार सातवीं बार खिताबी मुकाबले में कदम रखा है।रॉयल सेलानगोल क्लब मैदान पर खेल गए इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए थे। उसने मलेशिया को 20 ओवरों में नौ विकेट पर 60 रनों पर सीमित कर फाइनल में जगह पक्की की।
कप्तान ने खेली कप्तानी पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम को बांग्लादेश की गेंदबाजों ने बांधे रखा और आसानी से रन नहीं बनाने दिए साथ ही लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे । मलेश्यिा के लिए सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े में पहुंच सकीं। उसके लिए कप्तान विनफ्राइड दुराईसिंगम ने सबसे ज्यादा 17 रन बनाए।उनके अलावा मेस एलिसा ने 14 और सलामी बल्लेबाज युसरिना याकोप ने 11 रनों का योगदान दिया।
बल्लेबाजों से और बेहतर प्रदर्शन की थी उम्मीद
इससे पहले, बांग्लादेश को उसकी सलामी जोड़ी ने सधी हुई शुरुआत दी। शमिमा सुल्तान (43) और अयशा रहमान (31) ने टीम के लिए पहले विकेट के लिए 9.5 ओवरों में 59 रन जोड़े। धीमी शुरुआत के बाद इन दोनों के बाद रनों की गति को तेज करने की जिम्मेदारी टीम का मध्य और निचला क्रम उठा नहीं सका और टीम बड़ा स्कोर करने में असफल रही । बांग्लादेश की तरफ से रुमाना अहमद ने चार ओवरों में महज आठ रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए।
भारत से जीतने के लिए करनी होगी कड़ी मेहनत
सुल्तान ने अपनी पारी में 54 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके लगाए। वहीं रहमान ने 27 गेंदों की पारी में दो चौके और एक 6 लगाया।फाहिमा खातुन 12 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 26 रन बनाकर नाबाद रहीं। उनके साथ जहांनारा आलाम दो रन बनाकर नाबाद लौटीं।मैच में बल्लेबाजों ने खुल कर शॉट नहीं खेले पर किश्मत का उन्हें भरपूर साथ मिला । अब टीम का पूरा ध्यान भारत से होने वाले फ़ाइनल मैच पर है । इसके पहले यह एशिया कप वैसे ही चर्चाओं में बना हुआ है । भारत को पहली बार एशिया कप में हार का स्वाद चखना पड़ा था। इसके पहले भारत कभी भी एशिया कप में कोई फ़ाइनल में हारी है, भारत अपना रिकॉर्ड और बेहतर करने उतरेगी ।
Published on:
09 Jun 2018 04:42 pm
