20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BCCI ने भारतीय घरेलू सीजन 2026-27 के शेड्यूल का किया ऐलान, यहां देखें टूर्नामेंट की तारीखों और वेन्‍यू की पूरी लिस्ट

BCCI announces domestic schedule for 2026-27 season: बीसीसीआई की ओर से भारतीय घरेलू सीजन 2026-27 के शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है। आप यहां टूर्नामेंट की तारीखों और वेन्‍यू की पूरी लिस्ट यहां देख सकते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

May 20, 2026

BCCI announces domestic schedule for 2026-27 season

भारतीय घरेलू ट्रॉफियों के साथ खिलाड़ी और स्‍टाफ। ( फाइल फोटो सोर्स: BCCI)

BCCI announces domestic schedule for 2026-27 season: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय घरेलू क्रिकेट सीजन 2026-27 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इस बार घरेलू सीजन में पुरुष और महिला क्रिकेट में अलग-अलग एज ग्रुप और फॉर्मेट में कुल 1,788 मैच खेले जाने हैं। तय शेड्यूल के अनुसार एक बार फिर रणजी ट्रॉफी दो हिस्सों में खेली जाएगी और दूसरा हिस्सा विजय हजारे ट्रॉफी के खत्म होने के बाद शुरू होगा। वहीं, महिलाओं के लिए सीजन का आगाज सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी से होगा, जो 26 अक्टूबर से 20 नवंबर तक खेली जाएगी। सीनियर महिला वन-डे ट्रॉफी 19 दिसंबर से 10 जनवरी तक खेली जाएगी।

सीके नायडू ट्रॉफी भी दो फेज में खेली जाएगी

बता दें कि सीजन की शुरुआत दिलीप ट्रॉफी से होगी, जो 23 अगस्त से 10 सितंबर तक बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (CoE) में खेली जाएगी। इसके बाद श्रीनगर 1 से 5 अक्टूबर तक ईरानी कप होस्ट करेगा। फिर एक हफ्ते बाद रणजी ट्रॉफी एलीट का पहला फेज 11 अक्टूबर से शुरू होगा और 5 नवंबर तक चलेगा। दूसरा फेज 17 जनवरी से 4 फरवरी तक खेला जाएगा। नॉकआउट मुकाबले 9 फरवरी से 3 मार्च के बीच होंगे। प्लेट डिवीजन के लिए दूसरा फेज 20 जनवरी को खत्म होगा और फाइनल 24 से 28 जनवरी के बीच होगा। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी भी दो फेज में खेली जाएगी।

पुरुषों के बड़े कॉम्पिटिशन

  • दलीप ट्रॉफी - 23 अगस्त से 10 सितंबर - बेंगलुरु
  • ईरानी कप - 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर - जम्मू/श्रीनगर
  • रणजी ट्रॉफी - 11 अक्टूबर से 5 नवंबर
  • सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी - 14 नवंबर से 6 दिसंबर (30 नवंबर से नॉकआउट) - मुंबई, विशाखापत्तनम, कोलकाता, मोहाली, नागपुर (सिर्फ नॉकआउट)
  • विजय हजारे ट्रॉफी - 14 दिसंबर से 8 जनवरी (2 जनवरी से नॉकआउट) - अहमदाबाद, बैंगलोर, रांची, राजकोट, विशाखापत्तनम (सिर्फ नॉकआउट)
  • रणजी ट्रॉफी (दूसरा फेज) - 17 जनवरी से 4 फरवरी
  • रणजी ट्रॉफी (नॉकआउट) - 9 फरवरी से 3 मार्च

महिलाओं के बड़े कॉम्पिटिशन

  • सीनियर महिला T20 ट्रॉफी - 26 अक्टूबर से 20 नवंबर (नॉकआउट 14 नवंबर से) - लखनऊ, पुणे, दिल्ली, मोहाली, अहमदाबाद (सिर्फ नॉकआउट)
  • सीनियर महिला इंटर-जोनल T20 ट्रॉफी - 24 नवंबर से 4 दिसंबर - गुवाहाटी
  • सीनियर महिला वन-डे ट्रॉफी - 19 दिसंबर से 10 जनवरी (नॉकआउट 4 जनवरी से) - कटक, जयपुर, बड़ौदा, रायपुर, चेन्नई (सिर्फ नॉकआउट)
  • सीनियर महिला इंटर-जोनल वन-डे ट्रॉफी - 17 फरवरी से 27 फरवरी - चेन्नई
  • सीनियर महिला इंटर-जोनल मल्टी-डे ट्रॉफी - 13 मार्च से 28 मार्च - देहरादून