7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BCCI ने नेपाल क्रिकेट टीम को दिया न्योता, सितंबर में खेली जाएगी अहम सीरीज

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सितंबर में एकदिवसीय सीरीज खेलने के लिए नेपाल की क्रिकेट टीम को निमंंत्रित किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 8 Aug 2018, 3:25 PM IST

nepal

BCCI ने नेपाल क्रिकेट टीम को दिया न्योता, सितंबर में खेली जाएगी अहम सीरीज

नई दिल्ली। भारत के साथ बेटी-रोटी का संबंध रखने वाला पड़ोसी देश नेपाल क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के रास्ते पर है। हाल ही में नेपाल ने एकदिवसीय क्रिकेट में अपना पर्दापण किया था। नेपाल और नीदरलैंड के बीच दो एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेली गई थी। जिसमें पहला मुकाबला नीदरलैंड ने जीता था। जबकि दूसरे मुकाबले में नेपाल एक रन के अंतर से रोमांचक जीत दर्ज की थी। नेपाल में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए भारत की ओर से कई बार सहायता की गई है। अब भारत ने नेपाल के युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा को और धार देने के उद्देश्य से एक और बड़ा मंच मुहैया कराया है।

नेपाल-अफगानिस्तान और भारत की टीम-
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने नेपाल की अंडर 19 टीम को भारत आने का न्योता दिया है। बीसीसीआई की योजना के अनुसार इस टूर्नामेंट में भारत और नेपाल के साथ-साथ अफगानिस्तान की टीम भी होगी। साथ ही इस टूर्नामेंट में भारत की एक और टीम "नेशनल क्रिकेट एकेडमी" (एनसीए) शामिल होगी। यह टूर्नामेंट 9 सितंबर से 20 सितंबर के बीच खेला जाएगा।

प्रस्तावित सीरीज का प्रोग्राम-
योजना के अनुसार 9 सितंबर को भारत और अफगानिस्तान के बीच ईडेन गार्डन में पहला मैच खेला जाएगा। उसी दिन नेपाल और एनसीए के बीच पहला मुकाबला जाधवपुर में खेलेगी। दूसरा मुकाबला 16 सितंबर को होगा। जिसमें भारत बनाम एनसीए और नेपाल बनाम अफगानिस्तान मैच खेला जाएगा। 18 सितंबर को टॉप की दो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

न्योते पर ये बोले नेपाल क्रिकेट अधिकारी-
बीसीसीआई से मिले निमंत्रण के बारे में नेपाल क्रिकेट टीम के मैनेजर रमन सोलंकी ने कहा कि हम इसपर जल्द ही फैसला लेंगे। सोलंकी ने कहा कि अंडर 19 टीम में कुछ सदस्य हाल ही में नीदरलैंड का दौरा करके लौटे है। हम उनसे बात कर अपना फैसला लेंगे। इधर भारतीय अंडर 19 इस समय श्रीलंका के दौरे पर है। जहां से लौटने के बाद इस टूर्नामेंट में टीम शामिल होगी।