7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय तेज गेंदबाज ने मैच में झटके 10 विकेट, टीम ने जीता मैच- द्रविड ने बांधे तारीफों के पुल

मोहम्मद सिराज के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर इंडिया-ए ने चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के आखिरी दिन मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका-ए को पारी और 30 रनों से हरा दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 8 Aug 2018, 12:55 PM IST

नई दिल्ली।मोहम्मद सिराज के नेतृत्व में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर इंडिया ए ने यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के आखिरी दिन मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका-ए को पारी और 30 रनों से हरा दिया। सिराज ने इस मैच की दूसरी पारी में पांच विकेट लिए। सिराज ने पहली इनिंग में 5 विकेट झटके थे। सिराज के इस शानदार प्रदर्शन पर कोच राहुल द्रविड ने उनकी जमकर सराहना की है और कहा है कि वह जल्दी सीख रहे हैं।

सिराज का मैच में प्रदर्शन-
सिराज ने पहली इनिंग में 20.3 ओवरों में 56 रन खर्च कर 5 विकेट झटके थे। दूसरी इनिंग में सिराज ने 27.5 ओवर गेंदबाजी करते हुए 9 मेडेन ओवर फेकें और 73 रन देकर 5 विकेट झटके। इस तरह उन्होंने मैच में 129 रन खर्च कर 10 विकेट झटके।


क्या कहा द्रविड ने-
हैदराबाद के तेज गेंदबाज सिराज इस समय टेस्ट क्रिकेट में जबरदस्त गेंदबाजी कर रहे हैं हलाकि उनका सिमित ओवरों में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। द्रविड ने इसपर बोला कि "इंग्लैंड में हुए आखिरी तीन मैचों में 25 विकेट लेना जबरदस्त प्रदर्शन था। उनकी परिपक्वता उनको औरों से अलग बनाती है। यह ऐसा खिलाड़ी है जिसने बहुत कम फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। इसके साथ ही उन्होंने जूनियर लेवल क्रिकेट भी कम खेला है। इसका मतलब वह लगातार सीख रहे हैं। सिमित ओवरों में भी मैं उनपर अधिक कठोर नहीं होना चाहता क्योंकि उन्होंने बहुत मैच नहीं खेले हैं उन्होंने कुछ मैच भारत के लिए खेले है और कुछ आईपीएल मैच खेले हैं। जिसमे वह अंदर-बाहर होते रहे हैं। वो पहले से बेहतर लेंथ पर गेंदबाजी कर रहे हैं और उनका शारीरिक विकास भी बेहतर हुआ है।"


मैच का हाल-
दक्षिण अफ्रीका-ए ने अपनी पहली पारी में 246 रन बनाए थे। इंडिया-ए ने मयंक अग्रवाल (220) और पृथ्वी शॉ (136) की बेहतरीन पारियों के दम पर अपनी पहली पारी आठ विकेट के नुकसान पर 584 रनों पर घोषित कर दी थी। इसी के साथ इंडिया-ए ने 338 रनों की बढ़त ले ली थी। इसके बाद गेंदबाजों के दम पर मेहमान टीम को आखिरी दिन 308 रनों पर ढेर कर मैच अपने नाम किया। दक्षिण अफ्रीका-ए के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज रूडी सेकेंड ने सबसे ज्यादा 94 रन बनाए। जुबेर हमजा ने 63 और शॉन वान बोर्ज ने 50 रनों की पारी खेली।