21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और केएल राहुल समेत 5 खिलाड़ी हुए फिट, BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

Team India : बीसीसीआई ने टीम इंडिया के स्‍टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्‍टार विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत समेत पांच खिलाडि़यों की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। बताया गया है कि अब इन पांचों खिलाडि़यों ने नेट्स में अभ्‍यास करना भी शुरू कर दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
bcci-issued-the-medical-and-fitness-updates-on-jasprit-bumrah-rishabh-pant-kl-rahul-shreyas-iyer-and-prasidh-krishna.jpg

Team India : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के स्‍टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्‍टार विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत समेत पांच खिलाडि़यों फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। ये खबर भारतीय टीम के साथ क्रिकेट फैंस के लिए भी बड़ी राहत देने वाली है। बीसीसीआई ने पांच खिलाडि़यों पर मेडिकल और फिटनेस अपडेट जारी किया है। बता दें कि ये पांचों खिलाड़ी ही फिलहाल बेंगलुरु की नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।


बीसीसीआई ने कहा है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा दोनों अपने रिहैब के अंतिम चरण में हैं और दोनों ने पूरी ताकत के साथ नेट्स में गेंदबाजी कर रहे हैं। बताया गया है कि ये जोड़ी शुरुआत में कुछ अभ्यास मैच एनसीए में खेलेगी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने दोनों की प्रगति पर खुश जाहिर की है। साथ ही कहा है कि अभ्यास मैचों के बाद उन्‍हें मैदान पर उतारने का फैसला लिया जाएगा।

राहुल और श्रेयस ने भी शुरू की बल्‍लेबाजी

बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने भी नेट्स पर बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी है। फिलहाल ये दोनों स्ट्रेंथ और फिटनेस अभ्यास की प्रक्रिया में हैं। मेडिकल टीम इन दोनों की प्रगति से भी संतुष्ट है।

यह भी पढ़ें : एशिया कप 2023 के शेड्यूल ने फंसाया पेच, अब इस देश ने जताई आपत्ति


पंत ने शुरू की बल्‍लेबाजी और विकेटकीपिंग

वहीं, कार हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए ऋषभ पंत को लेकर भी बीसीसीआई ने अपडेट दिया है। बीसीसीआई ने कहा है कि पंत ने भी अपने रिहैब में महत्वपूर्ण प्रगति की है। इसके साथ ही पंत ने नेट्स पर बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग करनी भी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : आकाश चोपड़ा ने बताई 500वां मैच खेल रहे विराट कोहली की सबसे बड़ी खासियत