
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। । (फोटो सोर्स: IPL)
BCCI New Guidelines for IPL 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2026 के लिए सभी टीम मैनेजर को एक नोट भेजा है, जिसमें टूर्नामेंट के लिए नई गाइडलाइन का जिक्र है। इसमें कहा गया है कि खिलाड़ियों को टीम बस में ही स्टेडियम जाना होगा। टीम बस में वह अपने परिवार को साथ नहीं रख सकते हैं, हालांकि उनके परिवार या दोस्त अलग गाडि़यों में आ सकते हैं। इसके साथ ही आईपीएल टीमों को मैच के दिनों में प्रैक्टिस सेशन करने पर भी रोक लगाई गई है। प्रैक्टिस के दौरान टीमों को प्रैक्टिस एरिया में दो नेट और मेन स्क्वायर पर रेंज-हिटिंग के लिए एक साइड विकेट दिया जाएगा। जैसे वानखेड़े स्टेडियम में अगर दोनों टीमें एक ही समय पर प्रैक्टिस करती हैं, तो उनको अलग-अलग दो विकेट मिलेंगे।
Updated on:
24 Mar 2026 09:34 am
Published on:
24 Mar 2026 09:34 am
